
जमशेदपुर/तमाड़। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने सादगी और किसानों के प्रति सम्मान की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। रांची से जमशेदपुर लौटने के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर तमाड़ के नीरूडीह गांव के पास खेतों में महिलाओं को धान रोपते देख विधायक खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और सीधे खेत में उतरकर ग्रामीण महिलाओं के साथ धान की रोपनी शुरू कर दी।


READ MORE :Jamshedpur News: जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप,पार्षदों की चेतावनी
महिलाओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, किसानों की सुनीं समस्याएं
खेत में विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण महिलाएं आश्चर्यचकित और बेहद उत्साहित नजर आईं। महिलाओं ने उनके इस आत्मीय व्यवहार का गर्मजोशी से स्वागत किया। धान रोपनी के दौरान विधायक पूर्णिमा दास साहू ने महिलाओं से बातचीत की और खेती-किसानी, बारिश की स्थिति तथा फसल से जुड़ी स्थानीय समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा, “किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। उनके कठोर परिश्रम की बदौलत ही हमारी थाली तक अन्न पहुंचता है। हर मौसम की मार सहकर खेती करने वाले इन किसानों का सम्मान करना हम सभी का परम दायित्व है।”
READ MORE :Jamshedpur News: RSB Group का ‘एक पहल’ वार्षिक उत्सव संपन्न
धान रोपते ही छलक आईं बचपन की यादें
खेत की मिट्टी और धान की रोपनी ने विधायक को उनके बचपन के दिनों में लौटा दिया। अपनी यादें साझा करते हुए उन्होंने बताया, “आज खेत में उतरते ही मुझे बचपन की याद आ गई। बचपन में जब मैं अपनी बुआ के घर जाती थी, तो वहां गांव की महिलाओं के साथ मिलकर धान की रोपनी किया करती थी। आज वर्षों बाद फिर से वही अनुभव मिला, जिससे मेरा मन बेहद भावुक हो गया है।”


