Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:दिवंगत दिलीप भट्टाचार्य की स्मृति में आयोजित हुई “स्मृति सभा “, परिजनों के साथ-साथ शहरवासियों ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
Breaking News

Jamshedpur News:दिवंगत दिलीप भट्टाचार्य की स्मृति में आयोजित हुई “स्मृति सभा “, परिजनों के साथ-साथ शहरवासियों ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 17, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

 


जमशेदपुर.

जमशेदपुर के साकची स्थित ऐतिहासिक एवं बहुप्रतिष्ठित, सांस्कृतिक धरोहर बंगाल क्लब के सभागार में दिवंगत दिलीप भट्टाचार्य की स्मृति में ” स्मृति सभा ” का आयोजन हुआ जिसमें उनके परिजनों और शहरवासियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

दिवंगत दिलीप भट्टाचार्या के बारे में
——————————————-

2 जनवरी 1942 को जन्मे दिलीप भट्टाचार्य ने अपनी स्कूली शिक्षा की मध्यप्रदेश से शुरूआत की थी.आगे की पढ़ाई बेगालीटोला इन्टरमीडिएट कालेज से की और उसके बाद पढ़ाई जारी रखते हुए उच्च शिक्षा बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी से पूरी की. युवावस्था में एक तेज तर्रार छवि रखने वाले दिलीप दा ने शुरुआती दौर में नौकरी करते हुए अपना भाग्य आजमाया. परंतु अपने बलबूते कुछ करने का जज्बा एवं सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि उन्हें व्यवसायिक जगत में लेकर आई. व्यवसायिक जगत में प्रवेश करते ही उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अंत तक एक सफल व्यवसायी के रूप में सफलता हासिल की. व्यवसाय के साथ-साथ जमशेदपुर के कई सामाजिक प्रतिष्ठान जैसे निखिल भारत बंग साहित्य, विहार बंगाली समिति, अन्वेशा, आननदोमय पाठ चक्र, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, बंगाल क्लब और ऐसे कई संस्थाओं के साथ जुड़कर सामाजिक कार्य करते रहे. समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य के रुप में उन्हें एक अनमोल जीवनसंगिनी का साथ मिला जिनका दिलीप दा बखूबी गुणगान किया करते थे. सुपुत्र समुद्र एवं सुपुत्री हिमीका उनके दिल में बसते थे और कहीं ना कहीं उन्हें पुत्रवधू के रूप में भी एक बेटी से भी बढ़कर एक बेटी मिली. हमेशा अपने परिवार को एक मजबूत बंधन में बांधे रखते. इसी प्यार ने बेटा और बेटी को आज एक होनहार और सफल इंसान बनाया. जिसके चलते दिलीप दा हमेशा अपने आप में गर्व महसूस करते थे. बहुत ही सुखद जीवन व्यतीत हो रहा था. परन्तु कहते है न कि नियति के आगे किसी की नहीं चलती. यह तो ईश्वर का आशीर्वाद ही कहलाएगा कि 13वर्ष पहले जिनका 90प्रतिशत हार्ट ब्लाॅकेज हुआ हो उन्होंने एक फाइटर की तरह 13 वर्षों का सफर हंसते हंसते गुजार दिए. परन्तु नियति को ज्यादा दिनों तक यह रास नहीं आया और वह काला समय आ गया, जब 8 जनवरी 2024 को शरीर जाने को व्याकुल होने लगा. अन्ततः स्थानीय टाटा मुख्य अस्पताल में इलाजरत हुए. अबतक तो सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. एक रीयल फाइटर की तरह जंग लड़े जा रहे थे. परन्तु 82 बर्ष की उम्र में शरीर साथ छोड़ रहा था. फिर भी हार मानने को तैयार नहीं थे. क्योंकि परिवार का साथ था. परिवार के सभी सदस्यों ने उनके इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी.अंततः उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल से विशेष विमान यानी एयर एम्बुलेंस सेवा के जरिए दिल्ली अपेलो अस्पताल में भर्ती करवाया. आखिरकार पीड़ादायक दुखद समय आया सबके के हरदिल अजीज रहे दिलीप भट्टाचार्य ने 6 फरवरी 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

शुक्रवार की देर शाम बंगाल क्लब के सभागार में जमशेदपुर के कई गणमान्य समाजसेवियों, शुभचिंतकों और अन्य लोगों ने अश्रुपूर्ण आंखों से शत-शत नमन करते हुए दिलीप दा को श्रद्धांजलि अर्पित किया. किसी ने संगीत के जरिए तो किसी ने अपने अपने विचारों से हरदिल अजीज दिलीप दा के साथ बिताए पलों को याद किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

DEOGHAR NEWS: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला मोर्चा, दिए सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.