Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के अधिकारी नियमों के अनुसार काम करें- सरयू राय
Breaking News

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के अधिकारी नियमों के अनुसार काम करें- सरयू राय

सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त को दी हिदायत
BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Jamshedpur West MLA Saryu Roy strictly warns Mango Municipal Corporation officials to follow rules says Mayor has no executive powers
Jamshedpur West MLA Saryu Roy strictly warns Mango Municipal Corporation officials to follow rules says Mayor has no executive powers
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त के साथ बुधवार को निगम कार्यालय में बैठक की। उन्होंने गत मंगलवार को हुई मानगो नगर निगम की हंगामेदार बोर्ड बैठक के परिप्रेक्ष्य में अधिकारियों को नियम-कानून के अनुसार काम करने की हिदायत दी।
सरयू राय ने कहा कि यथा संशोधित नगरपालिका अधिनियम-2011 के तहत नगर निगम की सारी कार्यकारी शक्तियां नगर आयुक्त के पास हैं। मेयर को कोई कार्यकारी शक्ति नहीं दी गई है। इसलिए निगम में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर उसकी जिम्मेदारी नगर आयुक्त की होगी और कार्रवाई भी उन्हीं के विरुद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नाजायज लाभ लेता है तो उसके लिए नगर आयुक्त और संबंधित अधिकारियों को दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

बोले सरयू
————
– नगर निगम की सारी कार्यकारी शक्तियां नगर आयुक्त के पास
– नाजायज लाभ देने पर नगर आयुक्त और अधिकारी दंडित हो सकते हैं
-दबाव डालकर लाभ लेने वाला व्यक्ति बाद में किनारे हो जाएगा
-मेयर को कानूनन कोई प्रशासनिक अधिकार नहीं है
-बोर्ड बैठक का एजेंडा नगर आयुक्त स्वयं तय करें

सरयू राय ने अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त से स्पष्ट कहा कि वे कभी अधिकारियों के काम में अनुचित हस्तक्षेप नहीं करते और न ही किसी अधिकारी पर नियम विरुद्ध काम करने के लिए दबाव डालते हैं। यदि कोई अधिकारी किसी के दबाव में काम करता है या किसी को लाभ पहुंचाने अथवा उपकृत करने के लिए नियमों की अनदेखी करता है, तो इसका खामियाजा अधिकारियों को ही भुगतना पड़ेगा। दबाव डालकर लाभ लेने वाला व्यक्ति बाद में किनारे हो जाएगा।
सरयू राय ने अधिकारियों को नियम-कानून से संबंधित कागजात दिखाते हुए कहा कि मेयर को कानूनन कोई प्रशासनिक अधिकार नहीं है। मेयर को निगम के किसी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी अधिकार नहीं है। कार्रवाई का अधिकार नगर आयुक्त के पास है।
उन्होंने नगर निगम के बजट की स्वीकृति से संबंधित प्रावधानों तथा निविदा के नियमों की भी जानकारी दी और अधिकारियों को हिदायत दी कि वे नियम-कानून और विवेक के अनुसार निर्णय लें। ऐसा करने पर वे आरोपों और दंडात्मक कार्रवाई से बच सकते हैं।
श्री राय ने कहा कि कानून ने निगम के संचालन की जिम्मेदारी और अधिकार नगर आयुक्तों को दिया है। यदि किसी अधिकारी पर दबाव डालकर कोई दूसरा व्यक्ति इन अधिकारों का इस्तेमाल करता है तो अंततः अधिकारी और अधीनस्थ अधिकारी ही फंसेंगे।
सरयू राय ने कहा कि बोर्ड बैठक का एजेंडा नगर आयुक्त स्वयं तय करें। बैठक की अध्यक्षता मेयर करें, लेकिन बैठक का संचालन अपर नगर आयुक्त अथवा उप नगर आयुक्त करें। उन्होंने अधिकारियों से मानगो के विकास की योजना तय करने, विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित कर उसे क्रियान्वित करने तथा उपायुक्त के माध्यम से अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने को कहा।
श्री राय ने बताया कि उन्होंने विभागीय मंत्री से फोन पर बात कर नगर निकायों के वार्ड पार्षदों की प्रमंडलवार बैठक बुलाने तथा अपनी उपस्थिति में आवश्यक सलाह और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
सरयू राय ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि निगम के अधिकारियों के कामकाज में उनका पूरा सहयोग रहेगा, बशर्ते कामकाज नियमों के मुताबिक हो और अधिकारी अपनी शक्तियों को समझते हुए निर्णय लेने में विवेक का इस्तेमाल करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में ‘फोटोग्राफी वॉक’, जनसंचार के छात्रों ने कैमरे में कैद किए शानदार लम्हे

August 19, 2026

New Amrit Bharat Express: दक्षिण भारत जाने वालों के लिए खुशखबरी!धनबाद से कोयम्बत्तूर के बीच चलेगी नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, यहां देखें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग

August 19, 2026

Jamshedpur Education News: DBMS कदमा हाई स्कूल में ‘अभिव्यक्ति की उड़ान’, नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों ने टेक-टॉक और कविताओं से मोहा मन

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.