
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देने के बाद अब स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) को बेहतर बनाने की बड़ी तैयारी चल रही है। मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं को जनसुलभ बनाने के लिए 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर (Urban Health Center) खोलने का ऐलान किया है। कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और अगले एक माह के अंदर ये सेंटर जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे।


READ MORE :Jamshedpur News :मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का 27 जुलाई को धरना
11 मौजूदा हेल्थ सेंटरों को किया जाएगा अपग्रेड
मेयर सुधा गुप्ता ने नए हेल्थ सेंटर खोलने के साथ-साथ वर्तमान में संचालित 11 अर्बन हेल्थ सेंटरों को भी अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। निर्धारित समय-सीमा में कार्ययोजना को धरातल पर लागू किया जाए और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
READ MORE :Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग
स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मेयर के प्रमुख निर्देश
मेयर ने स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित निगरानी करते हुए अधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है:
दवाइयों की उपलब्धता: आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ हर सेंटर पर एंटी-रैबीज (कुत्ते के काटने की दवा) और स्नेक बाइट (सांप काटने की दवा) अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे।
डॉक्टरों की उपस्थिति: चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समुचित नियुक्ति और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो।
टीकाकरण और जांच: बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण की व्यवस्था सुदृढ़ हो। साथ ही बुजुर्ग नागरिकों के लिए नियमित हेल्थ चेकअप शिविर लगाए जाएं।
साफ-सफाई: सभी हेल्थ सेंटरों में नियमित रूप से उच्च स्तर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
“स्वच्छ मानगो, स्वस्थ मानगो और समृद्ध मानगो” के संकल्प को दोहराते हुए मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित शहर की पहचान है। नगर निगम का प्रयास है कि मानगो का प्रत्येक नागरिक अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके।


