Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :मानगो नगर निगम चुनाव, बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मेयर दौड़ में की एंट्री
Breaking News

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम चुनाव, बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मेयर दौड़ में की एंट्री

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
मानगो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने अपना बड़ा चेहरा लगभग तय कर दिया है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता आधिकारिक रूप से मेयर पद की दावेदारी पेश करेंगी। इसकी घोषणा सोमवार को उनकी शादी की वर्षगांठ के अवसर पर हुई, जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर समर्थन जताया।

READ MORE :South East Central Railway :स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड आउटलेट स्थापित करने हेतु विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन ,यात्रियों को मिलेगा विश्वस्तरीय खानपान एवं खरीदारी का अनुभव 

वर्षगांठ के मौके पर हुई राजनीतिक घोषणा

यह विशेष घोषणा उस समय की गई जब बन्ना और सुधा गुप्ता अपनी शादी की वर्षगांठ मना रहे थे।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दंपती को माला और गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी।महिलाओं और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ झलक रहा था, जो मेयर पद की दावेदार के रूप में सुधा गुप्ता का समर्थन कर रहे थे।

ओम प्रकाश सिंह के कार्यालय में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

यह कार्यक्रम ओम प्रकाश सिंह के गैराज सह कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया।ओम प्रकाश सिंह, जो बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव रह चुके हैं, उनके कार्यालय में सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। जवाहर नगर रोड नंबर–15 के सामने एनएच किनारे स्थित इस स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की थी। बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता के पहुंचते ही “कांग्रेस जिंदाबाद” और “सुधा गुप्ता मेयर बनेंगी” जैसे नारे गूंज उठे।

केक काटकर मनाई वर्षगांठ, समर्थकों में भी बाँटा

कार्यक्रम की शुरुआत दंपती द्वारा केक काटकर की गई।उन्होंने एक-दूसरे को केक खिलाया और फिर उसे उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच बाँटा।कार्यकर्ताओं ने उनके सुखद वैवाहिक जीवन के साथ-साथ आगामी चुनावी अभियान के लिए भी शुभकामनाएँ दीं।

READ MORE :East Central Railway :धनबाद से चंडीगढ़, गोरखपुर, LTT और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन विस्तारित

मेयर पद की दावेदारी पर मिला जबरदस्त समर्थन

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुधा गुप्ता सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और मानगो के कई मुद्दों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।कार्यकर्ताओं का कहना था कि सुधा गुप्ता को मेयर पद पर लाने से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। गृहणी से समाजसेवा तक का उनका सफर कांग्रेस के लिए एक मजबूत आधार बना सकता है।

बन्ना गुप्ता ने भी जताया भरोसा

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी की दावेदारी का समर्थन करते हुए कहा कि“पार्टी और जनता का फैसला सर्वोपरि है।”उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र हमेशा से उनकी प्राथमिकता रहा है और आने वाले दिनों में वे जनता से सीधा संवाद बढ़ाएंगे।

चुनाव में नई ऊर्जा, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निगम चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने और कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।सुधा गुप्ता के चुनाव मैदान में उतरने से मानगो की चुनावी राजनीति में नया उत्साह और रोमांच आ गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :संकट में सहायता के लिए जीवन की पहल, सुबह 10 से रात 10 बजे तक सेवा का प्रस्ताव

January 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :एससीसीआई के सेमिनार में पर्यावरणीय लाभों के लिए सौर ऊर्जा अपनाने पर चर्चा

January 22, 2026

Jamshedpur News :झारखंड वासी एकता मंच की ओर से गोपाल मैदान में भव्य टुसु मेला, लाखों लोगों ने उठाया लुत्फ

January 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.