Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :मानगो पेयजल परियोजना और कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित धरना में जबरदस्त भीड़
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो पेयजल परियोजना और कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित धरना में जबरदस्त भीड़

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 22, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बोले सरयूःजमशेदपुर पुलिस को अपना इकबाल बुलंद करने की जरूरत

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को कहा कि अगर आला अफसर आदेश कर रहे हैं और नीचे वाले उसे मान नहीं रहे हैं तो साफ अर्थ यही हुआ कि मानगो पेयजल परियोजना के खिलाफ साजिश चल रही है। कुछ लोग ऐसे हैं जो नहीं चाहते कि मानगो पेयजल परियोजना सफल हो। भला यह कैसे संभव है कि सीनियर अफसर आदेश करें और उनकी बात जमीन पर न उतरे? आखिर वो कौन लोग हैं जो बड़े अफसरों के आदेश को जमीन पर उतरने नहीं दे रहे? ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए और उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। सरयू राय ने यह भी कहा कि जमशेदपुर में पुलिस को अपना इकबाल बुलंद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में हम लोगों ने इतना काम किया, जितना 25 वर्षों में भी नहीं हुआ था।

125 करोड़ के मानगो पेयजल परियोजना को विफल करने की साजिश
मानगो के 75 फीसद घरों में नहीं आ रहा है पानी
अपनी मर्जी से पानी रोका और छोड़ा जा रहा है मानगो में
नीचे से लेकर ऊपर तक सभी से मिले, आश्वासन मिला पर कोई असर नहीं
नीचे के लोग ऊपर के अफसरों की बातों को सुनते ही नहीं

यहां पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कार्यालय पर आयोजित धरना में शामिल हजारों लोगों से उन्होंने कहा कि मानगो पेयजल परियोजना में 125 करोड़ से अधिक खर्च हुआ लेकिन आज मानगो के 75% घरों में पानी नहीं आ रहा। केवल एक मोटर को छोड़कर आज इनके इंटकवेल के सभी मोटर धराशायी हो गए हैं। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी मोटर जला हुआ है। टंकियों के मोटर जले हुए हैं। घरों में पानी नहीं आ रहा। लोग परेशान हैं। ऐसी स्थिति में पिछले 4 महीने में उन्होंने पेयजल और स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता और नगर निगम के उप नगर आयुक्त से लेकर रांची में विभाग के मंत्री, सचिव सहित तमाम अधिकारियों से इस संबंध में बात की। वे लोग रोज आश्वासन देते हैं कि निर्णय हो गया है। अब योजना अच्छी चलेगी लेकिन इसके उलट परियोजना की स्थिति दिन पर दिन बद से बदतर होती जा रही है। कुछ लोग हैं जो इस परियोजना को विफल करने की साजिश रच रहे हैं।

 


श्री राय ने कहा कि ऊपर के अफसर कहते हैं कि वो दबाव डाल कर काम कराएंगे। लेकिन होता यह है कि ऊपर के अफसर दबाव बनाते हैं पर नीचे के लोग बड़े अफसरों की सुनते नहीं। उन्होंने जानना चाहा कि ऐसे कौन से लोग हैं, जो ऊपर के अफसरों के दबाव से नीचे के लोगों को बचा रहे हैं? बड़े स्तर पर निर्णय हो जाता है लेकिन नीचे काम जमीन पर नहीं दिखता। कुछ लोगों का समूह है, जो लंबे समय से वहीं (परियोजना) बैठा हुआ है। ये लोग जब चाहते हैं, किसी इलाके का पानी खोल देते हैं। जब चाहते हैं, किसी इलाके का पानी बंद कर देते हैं। सबसे पहले इन लोगों को पूरी तरह से बदलना जरूरी है। यह काम नहीं होगा तो मानगो के लोगों को पानी नहीं मिलेगा।

 

 

सरयू राय ने कहा कि बालीगुमा में एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। नेशनल हाईवे से पाइपलाइन पार कराने के लिए विभाग को 10 लाख रूपया देना है। यह रुपया सरकार के ख़ज़ाने में है लेकिन अभी तय नहीं हुआ है कि एनएचएआई को यह पैसे देगा कौन? इस चक्कर में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
सरयू राय ने कहा कि 2014 में उनके कार्यकाल में निर्मित मानगो पृथ्वी पार्क के समीप बनी पानी टंकी का उद्घाटन किया गया। इसके बावजूद पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। श्री राय ने कहा कि इसका संचालन करने वाले लोग ही तो कहीं इस परियोजना को विफल करने की साजिश तो नहीं रच रहे?
श्री राय ने कहा कि ऐसी ही स्थिति पूर्वी जमशेदपुर के भुइयांडीह की भी है। वह पांच साल जमशेदपुर पूर्वी के विधायक रहे और इन पांच वर्षों में उन्होंने इतना काम कराया, जितना पिछले 25 वर्षों में नहीं हुआ। हम लोगों ने वहां पेयजल के लिए परियोजना बनाई लेकिन आज 2025 में भी परियोजना प्रारंभ नहीं हो पाई है। हम लोग इसके लिए भी लड़ेंगे। जमशेदपुर पूर्वी में संगठन बनाएंगे और अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा कराएंगे।

 

विधायक ने कहा कि जमशेदपुर की कानून व्यवस्था लचर है। शहर की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अब उन्हें सड़क पर निकलने में डर लग रहा है। उन्हें भय है कि वह सड़क पर चलेंगी और कोई उनसे छिनतई कर लेगा। जमशेदपुर पुलिस को अपना इकबाल बुलंद करने की जरूरत है।

 

इस धरना में आशुतोष राय, एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय, आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, जद(यू) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा नेता केपी सिंह, नित्यानंद सिन्हा, लल्लन दिवेदी, शत्रुघ्न गिरी, बीजेपी कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भीम, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, साकची मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडे, आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, लल्लन चौहान, अशोक सिंह चौहान, सुनील सिंह, छोटन मिश्रा, अमरेंद्र मलिक, शशांक श्रीवास्तव, अमरेंद्र पासवान, सुरंजन राय, लक्की सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, श्वेता कुमारी, उमाशंकर सिंह, सुशील पांडे, विप्लव डे, अमर सिंह, रंजन सिंह, नीरू सिंह, जद (यू) के प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, कौशल सिंह, अंजली सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, घाटशिला जिला परिषद के सदस्य करण सिंह, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, भास्कर मुखी, एम चंद्रशेखर राव, मुकुल मिश्रा, हरेराम सिंह, राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, आकाश शाह, दुर्गा राव, विकास साहनी, कन्हैया ओझा, विनोद सिंह, संजीव सिंह, प्रकाश कोया, आफताब सिद्दीकी, पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह, मस्तान सिंह, जद(यू) युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, अमित शर्मा, सुधीर सिंह, अजय सिन्हा, पवन सिंह, शेषनाथ पाठक, पिंटू सिंह, राजेश सिंह, विजय सिंह, जद (यू) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा, मंजू सिंह, प्रवीण सिंह, शमशाद खान, तारक मुखर्जी, लालू गौड़, चुन्नु भूमिज, विवेक पांडेय, भवानी सिंह, शंकर कर्मकार, अर्जुन यादव, गौतम धर, प्रदीप सिंह, अमरेश राय, अशोक सिंह, मनोज गुप्ता, संजय सिंह, बिजेंद्र सिंह, प्रतिभा सिंह, सुनीता सिंह, संजीव मुखर्जी, अनिमेष सिन्हा, निमय अग्रवाल उर्फ गिच्चू, राजन राजपूत, नवीन कुमार, संजय कालिंदी, राकेश लोधी, अतुल कुमार, सुमित साव सहित बड़ी संख्या में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन

August 6, 2025

Jharkhand News :CM Hemant Soren Discusses Traditional Rituals with Villagers in Nemra

August 6, 2025

Jharkhand News :नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की पारंपरिक अनुष्ठानों पर चर्चा, ग्रामीणों से लिए सुझाव

August 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.