JAMSHEDPUR NEWS :बिरसानगर के मोहरदा में मॉ पीताम्बरा का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा 9-11 अप्रैल तक

0 65
AD POST

जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा हेतु धार्मिक अनुष्ठान 09 से 11 अप्रैल तक होने जा रहा हैं, जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 09 अप्रैल बुधवार की सुबह 06.45 बजे कलश यात्रा से होगा। इससे पहले आज मंगलवार की शाम को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय प्राण धार्मिक अनुष्ठान गुरूदेव स्वामी हृदयानंद जी महाराज की देखरेख में उनकी मंडली द्धारा संपन्न कराया जायेगा। इसका आयोजन मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्धारा किया जा रहा हैं। यह जानकारी स्वामी विजयानंद ने दी। उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल बुधवार की सुबह 06.45 बजे मोहरदा नदी से कलश यात्रा निकलेगी, जो नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर पहुॅचकर संपन्न होगी। मंदिर में मूर्ति का जलाभिषेक और दूघ अभिषेक सुबह 11 बजे होगा। शाम 6 बजे से श्री गणेश पूजन और देवी आवाहन होगा। दूसरे दिन 10 अप्रैल गुरूवार को श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मॉ पीताम्बरा प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा। इसी प्रकार तीसरे और अंतिम दिन 11 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 6 बजे मॉ पीताम्बरा का सार्वजनिक आरती एवं दर्शन शुभारंभ होगा। दोपहर 12.30 बजे से प्रसाद वितरण, शाम 06.30 बजे से भजन संध्या और शाम 07.30 बजे से पुज्य गुरूदेव का प्रवचन होगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

09:12