
जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर की शिल्पा शिवांगी ने नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ स्टडी एंड रिसर्च इन लाॅ (एन.यू.एस.आर.ए.एल.), राँची, झारखण्ड से एल.एल.एम. के सत्र 2022-23 में कन्स्टीट्श्नल एवं एडमीनिस्ट्रेटिव लाॅ में सवार्धिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। शिल्पा शिवांगी को उसके एकेडेमिक एक्सेलेन्स के लिये मेधा छात्रवृत्ति के रूप में रू.50 हजार भी दिये गये है। शिल्पा शिवांगी का एल.एल.एम. में नामांकन क्लैट के माध्यम से हुआ था। इसके पहले इसने बी.बी.ए.एल.एल.बी. में नामांकन के लिये सिम्बायोसिस इग्जामिनेशन टेस्ट एवं क्लैट दोनों की परीक्षा भी पास की थी लेकिन बी.बी.ए.एल.एल.बी. के लिये इसने सिम्बायोसिस इण्टरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे में अपना नामांकन करवाया था एवं बी.बी.ए.एल.एल.बी. किया था। शिल्पा शिवांगी का रूझाव एक विधि शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाना है। बताया जाता है कि शिल्पा शिवांगी जमशेदपुर को-आँपरेटिव काॅलेज, जमशेदपुर के प्राचार्य, डाॅ0 अमर सिंह की पुत्री है। इस सफलता पर पुरा परिवार अपने आप को गौरवान्वित महसुस कर रहा है।


