Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इंडी गठबंधन पर बोला हमला
Breaking News

Jamshedpur News:नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इंडी गठबंधन पर बोला हमला

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 14, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने झारखंड की सभी 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। लेकिन इंडी गठबंधन के पास प्रत्याशियों का टोटा पड़ गया है।
झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए जमशेदपुर सहित कई सीटों पर प्रत्याशी उतारने का साहस अब तक नही कर पाई है। प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा एनडीए गठबंधन की जीत होगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि सीएम चंपाई सोरेन का 14 सीटों पर जीत का बयान मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने जैसा है। आज पूरा झारखंड प्रश्न कर रहा है कि सीएम चंपाई सोरेन के साथ इतनी बेचारगी क्यों है? आज झामुमो की चुनावी रणनीति और सभाओं से सीएम चंपाई सोरेन को दरकिनार कर दिया गया है और मैडम कल्पना सोरेन वंशवादी और परिवारवाद की राजनीति का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने कहा कि आज झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष गुरूजी हैं, कार्यकारी अध्यक्ष जेल में हैं। ऐसे में परिवारवाद और वंशवादी राजनीति का सबसे सटीक और अनुपम उदाहरण बन चुकी कल्पना सोरेन ना तो पार्टी के किसी पद पर हैं और ना ही उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव है। फिर वे किस हैसियत से निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं और राजनीति के केंद्र में काबिज हैं। अमर बाउरी ने सुदीव्य सोनू के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका बयान ‘आप विधायक नही मुख्यमंत्री चुन रहे हैं’ इसका आशय क्या है? क्या सीएम चंपाई सोरेन के दिन पूरे हो गए हैं। क्या अब उनकी विदाई का समय आ गया है।

अमर बाउरी ने कहा कि एक समय जब कांग्रेस के शासनकाल में मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने थे उसे समय मैडम सोनिया गांधी सत्ता के केंद्र में काबिज थी। परिवारवाद राजनीति का आरोप हम यूं ही नहीं लगाते हैं ये सारे पिछले उदाहरण हैं। वहीं, आज यही परिस्थिति झारखंड की भी है। जहां सत्ता की सारी ताकत मैडम कल्पना के हाथों में है और चंपाई सोरेन केयर टेकर सीएम और कठपुतली मात्र बनकर रह गए हैं।

अमर बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी पार्टी का स्टार प्रचारक होता है परंतु सीएम चंपाई सोरेन अपने विधानसभा में 3 दिन का कार्यक्रम बनाकर बैठे हुए हैं। इसका स्पष्ट मतलब यह है कि मैडम कल्पना सोरेन ने उन्हें उनके विधानसभा तक सीमित करने का कार्य कर दिया है।

वहीं, अमर बाउरी ने कहा कि जमशेदपुर सहित झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी और प्रदेश की प्रबुद्ध जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प यात्रा में हिस्सेदार बनेगी। उमर बाउरी ने कहा कि राज्य में साढ़े चार साल के लूट, भ्रष्टाचार और कारनामों से आसन्न लोकसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस और राजद का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

अमर बाउरी ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र का ज़िक्र करते हुए कहा कि संकल्प पत्र युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिसमें 2025 में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाएगी। भाजपा आदिवासी विरासत पर शोध को बढ़ावा देगी और डिजिटल जनजातीय कला अकादमी की स्थापना की जाएगी।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन

December 7, 2025

Jamshedpur News :तुलसी भवन में भव्य काव्य संध्या का हुआ आयोजन

December 7, 2025

Jamshedpur News :बहरागोड़ा के पाथरा चौक में स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी की प्रतिमा का अनावरण, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल

December 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.