Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :कौशिक मोदी ने सीआईआई यंग इंडियंस जमशेदपुर चैप्टर के नए चेयर का पदभार संभाला
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :कौशिक मोदी ने सीआईआई यंग इंडियंस जमशेदपुर चैप्टर के नए चेयर का पदभार संभाला

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 16, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : कौशिक मोदी ने सीआईआई यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर चैप्टर के नए चेयर का पदभार संभाला. उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष उदित अग्रवाल का स्थान लिया.श्रुति झुनझुनवाला 2024-2025 के लिए नई कार्यकारी समिति की को चेयर बनीं. सीआईआई वाईआई के जमशेदपुर चैप्टर के वार्षिक समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा नई कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया.मुख्य अतिथि सीआईआई झारखंड कौंसिल के चेयरमैन रणजोत सिंह ने पूरे साल में कई तरह की उल्लेखनीय गतिविधियों के सफल संचालन के लिए यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर के नेतृत्व और कार्यकारिणी समिति की सराहना की.सीआईआई जमशेदपुर जोनल काउंसिल के चेयरमैन डिल्लू पारीख ने उम्मीद जताई कि यंग इंडियंस आगे भी अपनी इस रफ्तार को जारी रखेगा. इस अवसर पर यंग इंडियंस की सालाना रिपोर्ट भी जारी की गई. निवर्तमान अध्यक्ष उदित अग्रवाल ने सालाना रिपोर्ट पेश की जिसमें पूरे वर्ष के दौरान किए गए महत्वपूूर्ण कार्यों की जानकारी दी गयी है.
सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया
उदित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सिविल डिफेंस, दक्षिण पूर्व रेलवे, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) और जमशेदपुर होटेलियर्स एसोसिएशन जैसे संगठनों के सहयोग से ही यंग इंडियंस विभिन्न जागरूकता और कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ा पाया है.उन्होंने पूरे वर्ष विभिन्न सत्रों के संचालन के लिए दिए गए सहयोग के लिए सभी स्कूल/कॉलेज के कर्मचारियों, शिक्षकों और प्राचार्यों के प्रति आभार जताया. अपने संबोधन में नए अध्यक्ष कौशिक मोदी ने कहा, ”मेरे लिए यह कितना अविश्वसनीय क्षण है! वर्ष 2025 के लिए यंग इंडियंस जमशेदपुर के अध्यक्ष के रूप में यहां खड़ा होना विनम्र और उत्साहजनक दोनों है. मुझ पर अपना भरोसा जताने के लिए धन्यवाद – यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं बड़े उत्साह और उद्देश्य की गहरी भावना के साथ स्वीकार करता हूं.”
नया आयाम स्थापित हुआ
अब तक के सफर का उल्लेख करते हुए कौशिक मोदी ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष उदित अग्रवाल के नेतृत्व में जमशेदपुर चैप्टर ने जो मील के पत्थर हासिल किए हैं, वे नेतृत्व के समर्पण और दूरदर्शिता के प्रमाण हैं. कौशिक ने कहा, ”उदित अग्रवाल ने एक साल में 550 से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन कर नया आयाम स्थापित किया है और मैं वादा करता हूँ कि इस गति को आगे भी जारी रखूँगा.” उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना है कि यंग इंडियंस जमशेदपुर में शहर के लिए बड़े सपने देखने, उन सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने और विनम्र बने रहने और इस दौरान लोगों के जीवन को प्रभावित करने की शक्ति है. उन्होंने यह कहते हुए अपनी बात समाप्त की, ”आइए 2025 को वाकई असाधारण बनाएँ.’ नई को चेयर श्रुति झुनझुनवाला यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर में आठ साल से ज्यादा समय से विभिन्न पहलों, खास तौर पर मासूम और रोड सेफ्टी में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं. वे सीआईआई की नेशनल गवर्निंग काउंसिल में भी हैं. इस अवसर पर वार्षिक प्रायोजकों – श्रीलेदर्स, एनएच हिल्स, अर्का जैन यूनिवर्सिटी और वेगा मोटर्स को भी सम्मानित किया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

RANCHI NEWS: हिंसा का रास्ता छोड़कर 27 नक्सली मुख्यधारा में लौटे, हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

May 22, 2026

South Eastern Railway :: खड़गपुर मंडल में विकास कार्य तेज, राजधानी एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें पुनर्निर्धारित, देखें पूरी लिस्ट

May 22, 2026

SERAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला में श्रम विभाग की बड़ी पहल, पंचायतों में शिविर लगाकर असंगठित श्रमिकों का हुआ रजिस्ट्रेशन

May 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.