
जमशेदपुर। छठ महापर्व से पहले जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़क और गलियों की प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने की पहल तेज हो गई है। विधायक सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को सोनारी और मानगो के विभिन्न इलाकों में कुल 25 लाइटें लगाई गईं। इनमें सोनारी में 17 स्ट्रीट लाइट और मानगो में 8 सोलर लाइट शामिल हैं।
इस पहल का उद्देश्य आवासीय क्षेत्रों और गलियों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाना है, ताकि स्थानीय लोगों को विशेष रूप से शाम और रात के समय आवागमन में सुविधा मिल सके।
READ MORE :JAMSHEDPUR RAIL NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा स्थगित, अब 4-5 नवंबर को पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस को मिल सकती है हरी झंडी
सोनारी की तीन बस्तियों में लगीं 17 स्ट्रीट लाइटें
सोनारी के तीन प्रमुख इलाकों में कुल 17 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इनमें कागलनगर में 6, जाहिरा बस्ती में 8 और आदर्शनगर में 3 स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं।इन इलाकों में नई लाइटें लगाए जाने से रात के समय सड़कों और गलियों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
मानगो के जवाहरनगर और समता नगर में 8 सोलर लाइटें
मानगो क्षेत्र में जवाहरनगर के रोड नंबर 14 और 15 तथा समता नगर में कुल 8 सोलर लाइटें लगाई गई हैं।सोलर लाइटों के इस्तेमाल से बिजली पर निर्भरता कम करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।
छठ से पहले जरूरत वाले क्षेत्रों में लगेंगी और लाइटें
विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि छठ महापर्व से पहले जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उन इलाकों में भी स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, जहां इनकी आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, साकची, टेल्को समेत चार थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
झारखंड सरकार की योजना के तहत लगाई जा रहीं लाइटें
बताया गया कि ये लाइटें झारखंड सरकार की सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर लगाई जा रही हैं।लाइट लगाने के दौरान पप्पू सिंह, अशोक तिवारी, रोमी पाजी, अभिनंदन सिंह, पारस यादव, चुन्नू भूमिज, अतुल सिंह, शंकर राय, बुद्धेश्वर कर्मकार, जितेंद्र सिंह, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, नितेश सिंह, रंजीत प्रसाद और संजय सिंह मंटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

