
जमशेदपुर।


गुरुवार से ही जमशेदपुर सहित आस -पास जिलों के मौसम में काफी बदलाव हुआ है। मौसम के बदलाव होने से जमशेदपुर और इसके आस –पास के लोगो को गर्मी से राहत मिली है। वही मौसम विभाग ने अनुसार झारखंड के धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंघभूम, गढ़वा, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किय़ाा अलर्ट
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।