
जमशेदपुर
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक तथा सांस्कृतिक संस्था ‘स्पार्क’ (सोसाइटी फाॅर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर) तथा IQAC के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज ऑडिटोरियम में एक सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की तथा हिंदी, उर्दू, बांग्ला, ओड़िआ तथा अंग्रेजी जैसी भाषाओं के प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ फिरोज आलम, प्रो मोहम्मद ईसा, डॉ बी एन त्रिपाठी, डॉ अनुपम मिश्रा तथा डॉ बसूधरा राय ने विभिन्न भाषाओं तथा मातृभाषाओं की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर इपशीदा अंकित उम्मे हबीबा, सुशांत तथा आयशा फिरदौस ने अलग-अलग भाषाओं में प्रसिद्ध कवियों की कविताएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम लोग अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मना रहे हैं इसका उद्देश्य अपनी मातृभाषाओं की सुरक्षा करना तथा उन्हें बढ़ावा देना है क्योंकि इन्हीं मातृ भाषाओं में हमारी संस्कृति विराजमान है।
सभा का संचालन अद्रिजा मलिक ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो ए के दास ने किया। इस सभा में कॉलेज के सचिव डा मोहम्मद जकरिया के अलावा स्पार्क के कोऑर्डिनेटर डॉ यहिया इब्राहीम, डॉ इफ्तिखार नबी, डॉ फिरोज इब्राहीमी, डॉ इंद्रसेन सिंह, डा कौसर तसनीम, डॉ तूफैल अहमद तथा मेजर डॉ फखरुद्दीन अहमद के अलावा कई शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




