Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यशाला में नरेंद्र मोदी सरकार के के नौ वर्ष पूर्ण होने विभिन्न कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रूपरेखा
Breaking News

Jamshedpur News :भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यशाला में नरेंद्र मोदी सरकार के के नौ वर्ष पूर्ण होने विभिन्न कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रूपरेखा

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 27, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों की व्यापक सफलता हेतु पूर्वी विधानसभा अंतर्गत भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यशाला शनिवार को नामदा बस्ती स्थित गुरुघासी दास भवन में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, भाजपा जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राकेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी समेत मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, भवन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। उपस्थितजनों ने पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव ने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रम को लेकर 30 मई से 30 जून तक मंडल अधीन विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक लाभ-हानि की चिंता किये बिना सदैव देशहित को सर्वोपरि माना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में भारत की साख पूरे दुनिया में बढ़ी है।

जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार अपने नौ वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम मंडल के शक्ति केंद्र एवं बूथों पर आयोजित किये जाएंगे। साथ ही, पार्टी के द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान पूरे मंडल क्षेत्र में चलाया जाएगा। जन संपर्क में केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को अवगत कराकर उन्हें इसके लाभ लेने और झारखंड सरकार की विफलताओं की जानकारी दी जाएगी। कहा कि विपरीत हालात में भी पीएम मोदी ने देश को कभी भी संकट में नहीं पड़ने दिया।

मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा जो भी कार्यक्रम तय किए गए हैं उन्हें गंभीरता से लेकर तय समय पर पूरा करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कार्यशाला में वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, धीरज पासवान, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, बंटी अग्रवाल, सतीश शर्मा, सोनू ठाकुर, बिमला साहू, बलविंदर सिंह, कामेश्वर साहू, बच्चा बाबू, रंजीत गुप्ता, ओम प्रकाश साह, बलबीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.