JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, गांव-गांव जाकर संपर्क से समर्थन जुटाने की बनाई गई रणनीति

0 73
AD POST

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बास्के की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में जमशेदपुर पुर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख एवं विशिष्ट पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में चुनावी रणनीति के तहत मंडल स्तर पर टोली बनाने, आदिवासी सामाजिक संस्थाओं से संपर्क साधने, मानकी, मुंडा, मांझी और ग्राम प्रधानों से मिलने समेत कई महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। इसके साथ ही, चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और आदिवासी समाज के साथ मिलकर एवं गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा-एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

AD POST

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश की मंत्री कुसुम पूर्ति, राम सिंह मुंडा, काजू शांडिल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, संजय मुंडा, दीपक, वीर सिंह बोदरा, विजय मार्डी, लक्ष्मण हांसदा, अनूप टोप्पो, गणेश मुंडा, मनोज बोदरा, संतोष सडिल, लखन समद और विजय गौंड व अन्य नेतागण शामिल हुए।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

03:35