Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :पोटका में महिला की नृशंस हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, घायल बेटी और नतनी का इलाज जारी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :पोटका में महिला की नृशंस हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, घायल बेटी और नतनी का इलाज जारी

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित कोवाली थाना क्षेत्र के चांपी गांव में 13 जुलाई की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें 55 वर्षीय निरासी सरदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हमले में गंभीर रूप से घायल उनकी बेटी गुलाबी सरदार और नतनी संध्या सरदार का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :चाकुलिया में भारी मात्रा में चांदी–सोने जैसे आभूषण बरामद, एक महिला गिरफ्तार

इस जघन्य वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार की तीन महिलाओं पर कुदाल और चापड़ जैसे धारदार हथियारों से हमला किया गया। घटना को लेकर कोवाली थाना में 14 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित जांच प्रारंभ की और संदेह के आधार पर तीन संदिग्धों को चिह्नित किया।

जांच के क्रम में दो आरोपियों शिशुधर सरदार एवं बिक्रम सरदार, दोनों निवासी चांपी गांव, की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :आईसीएआई जमशेदपुर शाखा का कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, हालांकि घटना की क्रूरता ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। कोवाली थाना प्रभारी के अनुसार, मामला अब भी अनुसंधान के अधीन है और अन्य संलिप्त पहलुओं की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों को कठोर सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय व सहायता मिलनी चाहिए। इस वीभत्स घटना ने एक बार फिर ग्रामीण सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.