JAMSHEDPUR NEWS :सदस्यता अभियान की व्यापक सफलता और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने बनाई रणनीति, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

सदस्यता अभियान की व्यापक सफलता और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने बनाई रणनीति, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल, कहा- संपर्क और संवाद के जरिये लोगों को बनाएं पार्टी का सदस्य, सामाजिक समरसता और स्वच्छ राजनीति का प्रतीक बने हमारा सदस्यता अभियान।

322
AD POST

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक समपन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले वरिष्ठ नेताओं और जिला के समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संर्पक और संवाद के जरिये लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया जाए। कार्यकर्तागण लोगों के बीच जाकर उन्हें भाजपा की नीतियों और देशहित के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से अवगत कराएं। श्री दास ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि हर सदस्य को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। हमारा यह अभियान सामाजिक समरसता और स्वच्छ राजनीति का प्रतीक बने, इस दिशा में हम सबको कार्य करना है। उंन्होने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एवं समर्पित भावना के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान के तहत आगामी 20 जनवरी तक वृहद सदस्यता अभियान चलाकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा को पूरे झारखंड में एक मिसाल बनाया जाएगा। इसके लिए बस्ती क्षेत्रों, कॉलेजों, बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष सदस्यता कैंप लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके।

AD POST

इस दौरान बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह और धन्यवाद ज्ञापन बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू ने किया।

इस अवसर पर चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, पप्पू सिंह, अप्पा राव, सुरेश शर्मा, युवराज सिंह, विकास शर्मा, सूरज सिंह, बबलू गोप, जीवन साहू, श्रीराम प्रसाद, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह समेत कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More