जमशेदपुर। ओडिशा के रायरंगपूर के वार्ड नबंर- 7 के रहने वाले डमरूधर महंती उर्फ विक्की की जमशेदपुर में हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर जमशेदपुर के अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया है। इस मामले में ओडिशा की रायरंगपूर पुलिस ने सोनारी पुलिस की मदद से कमलाकांत सागर और उसकी पत्नी खुशबू सागर को गिरफ्तार कर लिया है । दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
*13 अप्रैल से गायब था विक्की*
जानकारी अनुसार मृतक विक्की 13 अप्रैल से गायब था।इसको लेकर उसकी पत्नी इनू श्री महंती ने ओडिशा के रायरंगपुर थाना मे अपने पति के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद रायरंगपुर थाना प्रभारी स्वर्णलता मिंज के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विक्की जमशेदपुर के सोनारी स्थित खुशबू सागर नाम की महिला के घर जाता था क्योंकि उसके साथ उसका अवैध सबंध था। पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर के सोनारी पुलिस के सहयोग से कमलाकांत सागर और उसकी पत्नी खुशबू सागर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने काफी पूछताछ के बाद विक्की की हत्या की बात स्वीकारी।
*शव को अलग-अलग बैग में बंद कर अलग-अलग जगह फेंका*
दोनों ने पुलिस को बताया कि विक्की की हत्या कर उसके शव को टुकड़े टुकड़े कर तीन अलग-अलग बैग में डालकर पटमदा के ठनठनी घाटी, कमलपुर -बोङाम थाना के बीच जाम बनी नामक जगह और टाटा रांची रोड पर फेंक दिया। गिरफ्तार दंपत्ति की निशानदेही पर पुलिस ने दो जगहों से बैगों को बरामद कर लिया है। दंंपत्ति के अनुसार जामबनी मे मिले बैग में सिर ,ठन ठनी घाटी मे मिले बैग में धड़ और रांची रोड में मिले बैग मे पैर है। आज ओङिसा फोरेंसिक विभाग की टीम आएगी तो उसे खोला जाएगा।
बताया जाता है कि विक्की देह व्यापार के मामले में जेल में बंद था और हाल ही में जेल से छूटा था। वह पैसे से ऑटो चालक था. फिलहाल दंपति ने किस लिए विक्की की हत्या की है यह पुलिसिया पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा. आशंका व्यक्त की जा रही है कि खुशबू सागर से उसका अवैध संबंध ही हत्या का कारण बना है।

