
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिला के बोड़ाम प्रखण्ड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक तथा किसान ऋण मेला का आयोजन किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का उद्देश्य वित्तीय समावेशन, सरकारी ऋण योजनाओं के क्रियान्वयन, ऋण वितरण की प्रगति और स्थानीय विकास में सहयोग सुनिश्चित करना था। बैठक में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, बैंक ऑफ इंडिया एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के बड़ासुसनी एवं बोड़ाम शाखा प्रबन्धक एवं सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी एवं करीब 50 की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 7 एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा 5 किसानों को केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया एवं 18 नए आवेदन प्राप्त हुए। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सभी लंबित ऋण मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश उपस्थित बैंक शाखा प्रबन्धकों को दिया ।


