Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार की ओर से पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना और भूमिपूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी रजनीकांत मिश्रा, उपप्रमुख उर्मिला सामाद, मुखिया सुकलाल सरदार सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हाता चौक पूरे पोटका विधानसभा क्षेत्र का व्यावसायिक हृदय स्थल है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग झारखंड, ओड़िशा और बंगाल से आवागमन करते हैं। यहां एक सुव्यवस्थित बस स्टैंड और मार्केट कॉम्प्लेक्स की लंबे समय से मांग हो रही थी। मुझे खुशी है कि अपने पहले कार्यकाल में ही मैंने इस परियोजना को राज्य सरकार से स्वीकृत करा लिया था। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य के अंतर्गत बस स्टैंड, मार्केट कॉम्प्लेक्स, सार्वजनिक शौचालय और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

तीन और महत्वपूर्ण योजनाओं का भी हुआ शिलान्यास

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने हाता बस स्टैंड के भूमिपूजन के उपरांत तीन अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इनमें हेंसड़ा पंचायत के जुड़ी पहाड़ी गांव में सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य, पिछली से बाडेडीह तक सड़क सुदृढ़ीकरण तथा जमशेदपुर प्रखंड के हाता-कुदादा मुख्य पथ से निश्चितपुर तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार को इस जनहितैषी पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस परियोजना से न केवल क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, ग्राम प्रधान अजित सरदार, उपमुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, वार्ड सदस्य रूपाली गोप, सुकमती सरदार, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, विधासागर दास, भुवनेश्वर सरदार, अनुपम मंडल, जगत मार्डी, हितेश भगत समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर दिखी आस्था की विराट झलक, जय परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर

April 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो सहित राज्य भर में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी का जदयू ने किया कड़ा विरोध, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

April 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एक्सएलआरआई में कॉर्पोरेट और वीआईएल कार्यक्रमों का 24वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 377 पेशेवरों को मिली उपाधि

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.