जमशेदपुर: श्री राणी सती दादी जी का जन्मोत्सव एवं आंवला नवमी महोत्सव जुगसलाई स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में बड़े धूमधाम और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर का आयोजन श्री राणी सती सत्संग समिति, जुगसलाई की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालु शामिल हुए और दादी जी के भजनों पर झूमते नजर आए।
READ MORE :Jamshedpur News :डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की छात्रा शारण्या झा की पहली पुस्तक प्रकाशित, चेतन भगत ने भेजा प्रोत्साहन पत्र
शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक गूंजे भक्तिमय भजन
समारोह के दौरान श्री राणी सती दादी जी के जन्मोत्सव पर भक्तों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। भजनों का कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू हुआ और रात्रि 8 बजे तक चलता रहा।
कलाकारों की प्रस्तुति: समिति के कलाकार सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
प्रमुख भजन गायक: भजन संध्या में समिति के बैजनाथ शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, कमल अग्रवाल, मनीष गढ़वाल, पारस भारद्वाज तथा जमशेदपुर की मशहूर गायिका सुनीता गोविंद भारद्वाज ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा
हर वर्ष मनाया जाता है नारायणी दादी का जन्मोत्सव
कार्यक्रम के दौरान “नारायणी को हुआ अवतार बधाई सारे भक्तों, दें दे थोड़ा प्यार, आज यो आंगनों धन्य हुआ है, सब झूमो नाचो गाओ रे” जैसे भजनों पर भक्त भावविभोर होकर झूमते रहे।
समिति अध्यक्ष का संदेश: समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया ने कहा कि समिति हर वर्ष श्री नारायणी दादी मां का जन्मोत्सव मनाती आ रही है और कामना की कि दादी मां की कृपा सभी भक्तजनों पर बनी रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा। इस आयोजन की जानकारी गोविंद भारद्वाज ने साझा की।




