Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुर्वी विधानसभा में भव्य होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुर्वी विधानसभा में भव्य होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 8, 2025Updated:March 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और एकजुटता को समर्पित भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करने और उनके बीच आपसी सौहार्द्र व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर आयोजित होली मिलन समारोह में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में पुष्पवर्षा कर विधायक पूर्णिमा साहू ने संपूर्ण नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिलाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाई। इस दौरान होली के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। जिसपर विधायक पूर्णिमा साहू भी खुद को रोक नही पाई और महिलाओं का नृत्य में साथ दिया। समारोह में होली के पारंपरिक लजीज व्यंजन का भी सभी ने भरपूर आनंद लिया। पूरे समारोह में होली और विभिन्न क्षेत्रीय गीतों पर महिलाएं झूमती नजर आयी।

इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन नारी शक्ति के गौरव, उनके संघर्ष, समर्पण और सफलता का उत्सव है। महिलाएं अब अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी हैं, विज्ञान, शिक्षा, राजनीति, खेल और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। हमारी साक्षरता दर बढ़ रही है, और हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। कहा कि नारी उत्थान के लिए हमें संगठित होना होगा, समाज को सशक्त बनाने के लिए ‘नारी समिति’ जैसी पहल करनी होगी, जहां हम एक-दूसरे को सहयोग कर सकें। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। कहा कि एक स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज की नींव रख सकती है। हम अपनी शिक्षा, अपने अधिकारों और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, तभी हम वास्तविक सशक्तिकरण की ओर बढ़ सकते हैं। वहीं उन्होंने समारोह में शामिल होने वाले सभी महिलाओं के प्रति आभार जताया।

इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, लकी सिंह राजपूत, रूबी झा, रीना चौधरी, संजना साहू, रूपा देवी, उर्मिला दास, बिमला साहू, सुधा यादव, सीमा दास, लकी कौर, श्वेता कुमारी, मीरा झा, मीरा सिंह, मिनी सिंह, सोनिया साहू, ममता सिंह, जया शर्मा, ममता भूमिज, रश्मि साहू, गीतांजलि बोस, गीता यादव, रेणुका कालिंदी, मुस्कान गोराई, कांची लोहार, सुभद्रा दास समेत हजारों महिलाएं मौजूद रहीं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

DEOGHAR NEWS: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला मोर्चा, दिए सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.