जमशेदपुर- । श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में “हारमनी” शीर्षक के अंतर्गत वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम (एनुअल नाइट) का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, सद्भावना , सांस्कृतिक समन्वय तथा रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।



read more :Jamshedpur News:-जुस्को स्कूल कदमा में 28वीं हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का सफल आयोजन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्तमान विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार उपस्थित रहे। दोनों विशिष्ट अतिथियों , विद्यालय की कमेटी के सेक्रेटरी , प्रेसिडेंट एवं प्राचार्या ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने संगीत, नाटक , रैम्प वाक नृत्य नाटिका , योगा ,कराटे एवं देश के सभी राज्यों के नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रेसिडेंट श्री रश्मिन रामपारा, सेक्रेटरी श्री केतन आदेशरा एवं प्रधानाचार्या डॉ. मौसमी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
read more :Jamshedpur News :नगरपालिका चुनाव 2026, : नामांकन के तीसरे दिन मानगो में मेयर पद के लिए 5, वार्ड सदस्य के लिए 57 ने खरीदे पर्चे
अंत में प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी। यह कार्यक्रम विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने में सफल रहा।






