Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :21 को चलें गोलमुरी क्लब, अपने हक की आवाज़ उठाएं—सौरभ विष्णु
Breaking News

Jamshedpur News :21 को चलें गोलमुरी क्लब, अपने हक की आवाज़ उठाएं—सौरभ विष्णु

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 19, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

अन्नी अमृता/Anni Amrita

जमशेदपुर.

जमशेदपुर के शहरी क्षेत्रों और जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर, सरायकेला में टाटा की बिजली की दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.जमशेदपुर के टाटा कमांड एरिया में टाटा स्टील और सरायकेला में टाटा स्टील यूआईएसएल(पूर्व में जुस्को)को बिजली वितरण का लाइसेंस मिला है.दोनों कंपनियों की ओर से बिजली दर को बढ़ाने का जो प्रस्ताव फरवरी में दिया गया है उस पर 21 जून(बुधवार) को राज्य नियामक आयोग, जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब में सुबह 10.30 बजे और आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में अपरान्ह 3.30 बजे जनसुनवाई करेगा.बता दें कि बिजली की मौजूदा दरें दिसंबर 2022 से लागू हैं और अब छह महीना बीतते बीतते एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी की संभावना है.घरेलू, कमर्शियल और इंटस्ट्रीयल सबकी बात करें तो दस से पंद्रह प्रतिशत तक के बढ़ोतरी के प्रस्ताव हैं.वैसे तो पिछले साल भी जनसुनवाई हुई थी और बिना किसी खास दिक्कत के बिजली की दर में बढ़ोतरी कर दी गई थी तो सवाल उठ रहा है कि इस बार की जनसुनवाई में क्या कुछ नया होगा?..जादूगोड़ा की समस्या पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘टेंलिंग पॉन्ड’ बनाकर चर्चा में आए जमशेदपुर के लाल सौरभ विष्णु की मानें तो अपने हक की आवाज़ बुलंद कर शहर की जनता कुछ नया कर सकती है.जमशेदपुर में नगर निगम के अब तक न बनने के मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे सौरभ बिष्णु ने टाटा लीज समझौते का हवाला देते हुए 21 जून की जनसुनवाई को लेकर एक पब्लिक अपील अपने फेसबुक अकाउंट से जारी की है.सौरभ को विश्वास है कि टाटा लीज समझौते के तहत तय प्रावधानों का पूरी तरह पालन न करते हुए पूरे जमशेदपुर के नागरिकों को उसके हक से अब तक जो वंचित रखा गया है वह हालात बदल सकते हैं बशर्ते यहां के लोग अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हों और यहां के जनप्रतिनिधि असली मुद्दों पर मुखर रहें.सौरभ बिष्णु का कहना है कि टाटा लीज समझौते के तहत सिर्फ कंपनी क्षेत्र नहीं बल्कि गैर कंपनी क्षेत्र समेत पूरे जमशेदपुर में सब्सिडाईज रेट पर जब टाटा को नागरिक सुविधाएं देनी हैं तो बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी का विरोध जनता को खुलकर करना चाहिए.जनसुनवाई से कुछ नहीं होगा, ऐसा न सोचकर आवाज़ उठानी चाहिए. सौरभ विष्णु ने बताया कि वे सालों तक अमेरिका में रह चुके हैं और वहां ऐसी जनसुनवाई में जनता काफी मुखर रहती है लेकिन जमशेदपुर में लोग बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी अपने वाजिब हक से वंचित हैं, फिर भी वैसी आवाज़ नहीं उठ रही जितनी उठनी चाहिए.

सौरभ बिष्णु ने फेसबुक के माध्यम से जमशेदपुर के लोगों से अपील की है कि वे 21 जून(बुधवार) को गोलमुरी क्लब आकर जनसुनवाई में भाग लेकर बिजली से संबंधित अपने अधिकार का प्रयोग करें. सौरभ ने खुलकर कहा है कि लोग चाहें तो उनसे टाटा लीज समझौते की कॉपी ले सकते हैं.सौरभ ने फेसबुक पर लिखा है कि आप चाहें आलीशान मकान में रहते हों, चाहे झोपड़पट्टी में या फिर चाहे बस्तियों में आप भारी मात्रा में पहुंचकर बिजली से संबंधित समस्याओं को रखें.

सौरभ ने अपने फेसबुक अपील में लिखा है कि जमशेदपुर में बिजली की समस्या एक घिनौना मजाक बनकर रह गया है जहां सैकड़ों बस्तियों, कॉलोनियों और मुहल्लों में टाटा की नहीं बल्कि सरकारी बिजली उपलब्ध है और वह अक्सर नदारद रहती है.उधर ये टाटा स्टील की कानूनी जिम्मेदारी थी कि वह पूरे जमशेदपुर में सब्सिडाईज रेट पर बिजली उपलब्ध कराए लेकिन वह सिर्फ कंपनी एरिया को नागरिक सुविधाएं देती है.ऐसा गंदी राजनीति के तहत किया गया है औऱ इस षडयंत्र को लोगों ने कबूल भी कर लिया है.सौरभ कहते हैं कि एक शहर होकर भी जमशेदपुर दो तरह का है जहां एक तरफ लोगों को 24 घंटे बिजली पानी और अन्य नागरिक सुविधाएं हैं तो दूसरी तरफ बिजली की आंख मिचौली खेलते सिस्टम से जूझता इलाका है.

सौरभ ने लोगों से अपील की है कि जब सब्सिडाइज रेट में बिजली देने की जगह उल्टे टाटा बिजली की दर बढ़ाने को प्रयत्नशील है तो आप भी जनसुनवाई में आकर अपने हक की आवाज़ बुलंद करें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

GHATSHILA NEWS: ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ बड़ा आंदोलन, घाटशिला में आज जुटेगी भारी भीड़, विधायक सरयू राय भी होंगे शामिल

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन के आखिरी दिन ‘जमशेदपुर घोषणा पत्र’ जारी, पर्वत संरक्षण कानून बनाने की मांग

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ‘माई’ कहकर कमाई करेंगे तो न नदी बचेगी, न पहाड़, जलपुरुष राजेंद्र सिंह की चेतावनी

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.