.


कंपनी ने अपना फैसला नहीं बदला तो सड़क से लेकर सदन तक होगा उसका विरोध : मंगल कालिंदी
jamshepur
टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में स्थानांतरित किए जाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक मंगल कालिंदी जी के नेतृत्व में टाटा कमिंग गेट के समीप धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया.
इस मौके पर धरने स्थल पर संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि टाटा कंपनी झारखंडी और जमशेदपुर वासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| टाटा कंपनी को जमशेदपुर ने देश भर में पहचान दी है और आज वही टाटा कंपनी जमशेदपुर और झारखंडीयों के साथ नाइंसाफी कर रही जो झारखंड मुक्ति मोर्चा बर्दाश्त नहीं कर सकती और कंपनी का मुख्यालय किसी भी हाल में महाराष्ट्र के पुणे शहर में शिफ्ट नहीं करने दिया जाएगा आज के आंदोलन के बाद अगर कंपनी अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो हम सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे..
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो नेता मनोज यादव ,सागेन पूर्ति,रोडे़या सोरेन , चंद्रशेखर टूडू, सुभाष करमाकर, मिथुन चक्रवर्ती, मनोहर हुसैन, नौशाद आलम, आदि सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे..