
जमशेदपुर।
पूर्वी सिहभूम जिला के बहारागोड़ा पुलिस ने शुक्रवार की रात वाहन चैकिग के दौंरान एक ट्रक से काफी मात्रा में गांजा बरामद किया है। सभी गांजा को नमक के बोरे में छुपाकर रखा गया था। वाहन चैंकिग के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में दो बिहार के समस्तीपुर और एक उत्तरप्रदेश के रामपुर जिला के रहने वाले है। यह गिरफ्तारी पूर्वी सिहभूम जिला पुलिस और NCB रांची के सहयोग से हो पाई है।
बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या UK 06CB-3141 में ओडिसा से गांजा का खेप लाया जा रहा है। उसी सूचना के आधार पर एन एच -06 में पीके वाला पेट्रोल पंप के पास
बैरिकेटींग की गई ।ओड़िसा से आते ट्रक संख्या UK 06CB-3141 को रोका गया।उसकी जांच की गई तो नमक के अलग अलग बोरे में करीब 41 बंडल गांजा (425 किलो) बरामद किया गया। पुलिस तत्काल ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक चालक सहित तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगो में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले शैलेन्द्र राय, मिथुन राय और उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के असीम खान शामील है। इन तीनों को जेल भेज दिया गया हैं।


