Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जमशेदपुर में लंबित आधारभूत संरचना विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। शुक्रवार को प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जहां आर्थिक गतिविधियां, भारी वाहनों का परिचालन और अन्य व्यावसायिक कारणों से आम जनता को यातायात जाम और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारण बहुमूल्य जान-माल की हानि हो रही है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। पत्र में उल्लेख किया कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत की गई थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका कार्यान्वयन लंबित है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। उन्होंने निम्नलिखित योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन पर बल देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

1. गोविंदपुर उपरी पथ एवं बाईपास निर्माण-

रघुवर दास ने पत्र में लिखा कि 138.74 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, लेकिन निर्माण कार्य अब तक लंबित है।

2. लिट्टी चौक से स्वर्णरेखा नदी तक एनएच-33 को जोड़ने वाले पुल एवं पथ का निर्माण-

इस योजना का शिलान्यास पहले ही किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। जनहित में टाटा मोटर्स से थीम पार्क होते हुए लिट्टी चौक को एनएच-33 से जोड़ने वाले पथ एवं पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाना आवश्यक है।

3. मानगो में एनएच-33 पर नया इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण-

मानगो पुल के पास स्थित वर्तमान बस स्टैंड को स्थानांतरित करने के लिए एनएच-33 पर नए इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण योजना की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन अब तक केवल बाउंड्री वॉल का निर्माण हुआ है और शेष कार्य अभी भी लंबित है। यदि इस परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाता है तो शहर में यातायात दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पत्र में लिखा कि इन परियोजनाओं का समय पर पूर्ण होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि इससे जमशेदपुर की जनता को न केवल यातायात जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन सभी योजनाओं का कार्य शीघ्रता से पूरा कराया जाए, जिससे जमशेदपुर के नागरिकों को यातायात, जाम और अन्य समस्याओं से निजात मिल सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: 31 मई तक PMAY आवास की चाबी नहीं मिली, तो 1 जून से अनशन पर बैठेंगे विधायक Saryu Roy

May 6, 2026

Indian Railways News: रेलवे की शानदार पहल, अपनी रेल यात्रा का अनुभव हिंदी में लिखें और जीतें 10 हजार रुपये

May 6, 2026

Jamshedpur News: उपायुक्त Rajiv Ranjan का बड़ा निर्देश, BDO-CO और JNAC अधिकारी हफ्ते में दो दिन करेंगे क्षेत्र भ्रमण

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.