Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :मानगो चौक से पायल सिनेमा तक जाने वाला फ्लाईओवर अब टू लेन का होगा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो चौक से पायल सिनेमा तक जाने वाला फ्लाईओवर अब टू लेन का होगा

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 28, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में परिवर्तन करने पर सहमति बन गई है। डिजाइन में परिवर्तन करने से मानगो चौक से पायल सिनेमा तक फ्लाईओवर के भाग को उपयोगी बनाया जा सकेगा। यहां के निवासियों-व्यवसायियों को भी कठिनाई नहीं होगी। यह सहमति विधायक सरयू राय, फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइन प्रभारी संजय भार्गव और पथ निर्णाण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के बीच हुई बैठक में बनी। बैठक शुक्रवार की रात विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय पर हुई और शनिवार की सुबह इन सभी ने क्षेत्र का भ्रमण किया। निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव इस हेतु विशेष रुप से अहमदाबाद से जमशेदपुर शुक्रवार की शाम आए, पूर्व में बने डिजाइन पर पुर्नविचार किया और शनिवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण कर फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति और इसके डिजाइन में प्रस्तावित परिवर्तन का जायजा लिया।

 

निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में महत्वपूर्ण परिवर्तन पर सहमति

विधायक सरयू राय ने बताया कि मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाला फ्लाईओवर पूर्व की डिजाइन में प्रावधान था कि फ्लाईओवर का यह भाग एकतरफा (वन लेन का) होगा। अर्थात, साकची की ओर से आने वाला यातायात फ्लाईओवर के इस भाग से पायल सिनेमा की ओर केवल उतरेगा। शनिवार की बैठक में निर्णय हुआ कि फ्लाईओवर के इस भाग को भी दोतरफा (टू लेन) बनाया जाए ताकि इस पर से होकर यातायात पायल सिनेमा तक आए और पायल सिनेमा से इससे होकर यातायात आगे जाए भी। इसके लिए सड़क के किनारे वन विभाग की जमीन को लेने का प्रस्ताव रखा गया।

श्री राय ने बताया कि पायल सिनेमा के पास, जहां फ्लाईओवर खत्म होगा, वहां एक गोल चक्कर बनाया जाएगा ताकि फ्लाईओवर के इस भाग से होकर आने-जाने वाले यातायात को मुड़ कर यू टर्न लेने की सुविधा हो। टू लेन फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई जाएगी। पुल के नीचे के भाग को वाहन पड़ाव के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

विधायक सरयू राय ने मानगो चौक से पायल सिनेमा के बीच के व्यवसायियों और निवासियों से मिले सुझाव के आधार पर यह परिवर्तन फ्लाईओवर के डिजाइन में कराया। उन्होंने इसकी सूचना व्यवसायियों और निवासियों को दे दी कि उनकी मांग मान ली गई है। इसके बाद दो दिन से रुका हुआ फ्लाईओवर पायलिंग का काम शुरु होने का रास्ता खुल गया। फ्लाईओवर के इस भाग के निर्माण में दो दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया और फ्लाईओवर की पायलिंग का रुका हुआ काम फिर से आरंभ करने का निर्देश दे दिया गया।

श्री राय ने फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के साथ हाथी घोड़ा मंदिर, साकची से लेकर शमशान घाट, भुईंयाडीह तक का दौरा किया। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि एक फ्लाईओवर टिमकेन गोल चक्कर के ऊपर से इस रास्ते पर भी बनाया जाए ताकि रांची से डोबो होकर और अन्य स्थानों से सरायकेला होकर टाटा स्टील फैक्ट्री में जाने वाले और फैक्ट्री से निकलने वाले भारी वाहनों को इस फ्लाईओवर से होकर गुजारा जाए ताकि टिमकेन गोलचक्कर के पास यातायात की समस्या नहीं हो और इसके कारण मानगो पुल के जाम होने की स्थिति न पैदा हो। मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव इस पर सहमत हुए और हाथी-घोड़ा चौक, साकची से श्मशान घाट, भुईंयाडीह तक एक फ्लाईओवर बनाने के लिए डिजाइन तैयार करने का निर्देश अपने अधीनस्थ अभियंताओं को दिया।

श्री राय ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर को अधिक उपयोगी बनाने के लिए आज लिया गया यह निर्णय यातायात जाम को दूर करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। मानगो चौक-पायल सिनेमा फ्लाईओवर को दोतरफा (टू लेन) बनाना और टिमकेन गोल चक्कर के ऊपर से एक अतिरिक्त फ्लाईओवर का निर्माण करने पर बनी सहमति निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर को उपयोगी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

RANCHI NEWS: झारखण्ड में भीषण गर्मी और लू का कहर, सरकार ने बदला सभी स्कूलों का समय

April 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डाक विभाग ने ‘दीन दयाल स्पर्श’ और ‘ढाई आखर’ के विजेताओं को किया सम्मानित, बांटी छात्रवृत्ति

April 20, 2026

Jamshedpur News : ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ का भव्य उद्घाटन, बच्चों के लिए बना रचनात्मकता का नया केंद्र

April 20, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.