Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :एक्सेल ने भारत के लिए जुटाया 650 मिलियन डॉलर का नया फंड, स्टार्टअप मिलेगा बढ़ावा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सेल ने भारत के लिए जुटाया 650 मिलियन डॉलर का नया फंड, स्टार्टअप मिलेगा बढ़ावा

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 7, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: अग्रणी वैश्विक वेंचर कैपिटल (उद्यम पूंजी) फर्म, एक्सेल ने आज घोषणा की कि उसने भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में साहसी संस्थापकों (बोल्ड फाउंडर) के समर्थन के लिए समर्पित 650 मिलियन डॉलर का प्रारंभिक चरण (अर्ली स्टेज) का फंड जुटाया है। एक्सेल का नवीनतम फंड, भारत और एसईए में इसका आठवां फंड है और यह शुरुआती चरण के संस्थापकों के साथ भागीदारी करने की इसकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगा, ताकि ऐसे विघटनकारी, विभिन्न श्रेणियों को पुनर्परिभाषित करने वाले व्यवसाय का निर्माण किया जा सके जो सार्थक प्रभाव पैदा करें। एक्सेल के पास 40 से अधिक साल का अनुभव और वैश्विक मंच है और वह संस्थापकों को उनके डोमेन में नेतृत्व करने के लिए आवश्यक सलाह, नेटवर्क और सहायता प्रदान करती है। इस फंड के साथ, एक्सेल एआई, उपभोक्ता ब्रांड, फिनटेक और विनिर्माण में संस्थापकों के साथ भागीदारी करना जारी रखेगी।
फर्म ने इनमें से हर थीम के भीतर ध्यान देने योग्य उप-श्रेणियों की पहचान की है:
● आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: एंटरप्राइज एआई (ऐसे प्लेटफॉर्म जो एजेंटिक टेक्नोलॉजी, एलएलएम और एसएलएम का उपयोग कर एंटरप्राइज एआई उपयोग मामलों को सक्षम करते हैं), सॉफ्टवेयर के रूप में सेवा (बेहतर ऑटोमेशन पेशकश प्रदान करने के लिए भारत की बड़ी आईटी सेवा क्षमताओं का लाभ उठाने वाले एआई स्टार्टअप), वर्टिकल एआई (वर्टिकल विशिष्ट उपयोग मामलों में एआई को एकीकृत करने के लिए भारत के बड़े एआई टैलेंट पूल का लाभ उठाने वाले स्टार्टअप)।
● उपभोक्ता: भारत (भारत के टियर 2+ क्षेत्रों में शीर्ष 30% परिवारों की जरूरतों को पूरा करने वाले स्टार्टअप), इंडिया नेटिव (उच्च सेवा स्तरों के लिए भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने वाले स्टार्टअप), और एस्पिरेशनल ब्रांड (भारत में उपभोग केंद्रित जेन जेड जनांकिकी के बढ़ते विवेकाधीन खर्च को भुनाने पर केंद्रित स्टार्टअप)।
● फिनटेक: वेल्थ मैनेजमेंट (डिजिटल चैनलों के माध्यम से व्यक्तिगत वेल्थ एडवाइज़री सेवाओं की मांग करने वाले समृद्ध उपभोक्ताओं की सेवा करने वाले स्टार्टअप), फिनटेक इंफ्रास्ट्रक्चर (उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए सर्वश्रेष्ठ डिजिटल अनुभव सक्षम करने के लिए बैंकों और फिनटेक को साथ लाने वाले स्टार्टअप), और डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन (भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का लाभ उठाकर वित्तीय उत्पादों के वितरण में तेज़ी लाने वाले स्टार्टअप)
● विनिर्माण: इंडिया टू ग्लोबल (विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए वैश्विक मांग को पूरा करने वाले स्टार्टअप), इंडिया नेटिव (उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन और आईपी-संचालित, मूल्यवर्धित विनिर्माण पर केंद्रित स्टार्टअप), और उद्योग 5.0 (अगली पीढ़ी की डिजिटल टेक्नोलॉजी हर फैक्ट्री के फ्लोर में बदलाव ला रही हैं जिससे अधिक कुशल संचालन, उच्च गुणवत्ता वाले आउटपुट और वहनीयता आ रही है)
अधिकांश औसत आर्थिक अनुमानों में भारत को अल्पकालिक आर्थिक या बाज़ार चक्र से परे दीर्घकालिक विकास की संभावना के तौर पर पेश किया जाता है। वैश्विक स्तर पर सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में, भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2029 तक 60% बढ़कर 4,300 डॉलर हो जाने का अनुमान है जो 2024 में 2,700 डॉलर थी। भारत की खपत की संभावना मज़बूत रहने और सार्वजनिक तथा डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश से दीर्घकालिक आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

भारत के सार्वजनिक बाज़ारों में पिछले 10 साल में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है जबकि वीसी-समर्थित कंपनियां बाज़ार पूंजीकरण के 5 प्रतिशत से भी कम का प्रतिनिधित्व करती हैं। सार्वजनिक बाज़ारों ने प्रौद्योगिकी-आधारित व्यवसायों को अपनाना शुरू कर दिया है, जैसा कि इसकी दो सबसे हालिया लिस्टिंग, ब्लैकबक और स्विगी से स्पष्ट है। एक्सेल इन दोनों कंपनियों में सीड इन्वेस्टर थी।

एक्सेल के पार्टनर प्रयांक स्वरूप ने कहा “भारत महत्वपूर्ण मोड़ पर है। अगले दशक में, हम अपने आर्थिक इतिहास की तुलना में अपने सकल घरेलू उत्पाद में और अधिक वृद्धि करने के लिए तैयार हैं। भारतीय संस्थापकों के लिए बड़े पैमाने पर प्रभाव डालने वाले व्यवसायों का निर्माण और विस्तार करने के अवसर का सतही क्षेत्र बहुत बड़ा है। इस नवीनतम फंड के साथ, हम एआई, उपभोक्ता, फिनटेक और विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं – ऐसे क्षेत्र जो उद्योगों को नया आकार दे रहे हैं और तेजी से विकसित हो रहे बाज़ार की ज़रूरतों को पूरा कर रहे हैं। शहरी और ग्रामीण भारत में डिजिटल प्रक्रिया अपनाने में तेज़ी आ रही है, और संस्थापक वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को हल करने और वैश्विक प्रासंगिकता के समाधान बनाने के लिए तैयार हैं। हमारा मानना है कि नई श्रेणियों का निर्माण करने वाली कंपनियों की अगली लहर उन लोगों से आएगी जो ग्राहकों की ज़रूरतों की गहरी समझ के साथ नवोन्मेष को जोड़ सकते हैं।”

एक्सेल ने भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में 16 साल से अधिक समय तक संचालन करते हुए उन कंपनियों के साथ भागीदारी की है जिन्होंने ई-कॉमर्स और एसएएएस से लेकर विनिर्माण तक के उद्योगों को नया स्वरुप प्रदान किया है। एक्सेल ने अमागी, एको, ब्लैकबक, ब्लूस्टोन, ब्राउज़रस्टैक, कल्ट.फिट, फ्लिपकार्ट, फ्रेशवर्क्स, स्विगी, अर्बन कंपनी और ज़ेटवर्क जैसी विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में पर्याप्त निवेश किया है। एक्सेल अपनी 80% पोर्टफोलियो कंपनियों में पहली संस्थागत निवेशक है।

एक्सेल के पार्टनर, शेखर किरानी के अनुसार, “भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेज़ी से देश की आर्थिक प्रगति के लिहाज़ से प्रेरक शक्ति बनता जा रहा है, जिसमें वीसी-समर्थित कंपनियों ने सार्वजनिक बाज़ार पूंजीकरण में 50 अरब डॉलर के स्तर को पार कर लिया है। भारतीय संस्थापकों ने लचीले और स्थाई व्यवसाय का निर्माण किया है जिन्हें सार्वजनिक बाज़ारों ने अपनाया है। हमें भारत के जीडीपी और सार्वजनिक बाज़ार पूंजीकरण में बढ़ोतरी के बीच साहसी और दूरदर्शी संस्थापकों के नेतृत्व वाले विघटनकारी व्यवसायों से बड़े परिणामों की उम्मीद करते हैं। एक्सेल इन असाधारण उद्यमियों का पहला भागीदार बनने का प्रयास करता है।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

AAJ KA RASIFAL : 21 जुलाई 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 21, 2026

Jamshedpur News: भुईयांडीह-भिलाई पहाड़ी फोर लेन सड़क और सिग्नेचर ब्रिज का निरीक्षण, पूर्णिमा साहू ने दिए अहम निर्देश

July 20, 2026

Jamshedpur News: तुलसी भवन में शुरू हुआ 35वां मारवाड़ी महिला मंच राखी मेला, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की सजी प्रदर्शनी

July 20, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.