Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JHARKHAND NEWS : 15 अगस्त की तैयारी तेज़: मुख्य सचिव ने की व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश
Breaking News

JHARKHAND NEWS : 15 अगस्त की तैयारी तेज़: मुख्य सचिव ने की व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

समारोह के दौरान राष्ट्रीय गान के समय प्रोटोकॉल का पालन करें सुनिश्चित
BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।

मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कर लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। बारिश का मौसम होने के कारण उन्होंने निर्देश दिया कि झंडोत्तोलन निर्धारित समय से संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी कार्य समय रहते संपन्न कर लिया जाये। बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान और दुमका के पुलिस लाइन में आयोजित होता है। रांची में मुख्यमंत्री और दुमका में राज्यपाल झंडोत्तोलन करते हैं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि समारोह के दौरान राष्ट्रीय गान के समय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे। वह 15 अगस्त को रांची और दुमका में होनेवाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रही थीं।

READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :घाटशिला-बहरागोड़ा के बीच एम्स की मांग संसद में उठी

मोरहाबादी मैदान में अस्थायी मंच को पूर्व के मंच के आकार का बनाने का निर्देश

मुख्य सचिव ने रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए निर्मित होनेवाले अस्थायी मंच को पूर्व के मंच के आकार का बनाने का निर्देश दिया। मंच की गुणवत्ता और सुरक्षा मानक पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मोरहाबादी में समारोह के प्रसारण के लिए लगी एलइडी स्क्रीन पर तस्वीरें स्पष्ट आये, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आमंत्रण कार्ड की छपाई और वितरण, स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य महपुरुषों की मूर्तियों की सफाई तथा माल्यार्पण, समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल तक मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को लाने, ले जाने की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, समारोह स्थल के सभी पहुंच पथ एवं फ्लैंक की मरम्मत और रंग-रोगन, समारोह स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

READ MORE : BIHAR SIR अभियान: 1 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका, 91% मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज

लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था और मीडिया के लिए इनक्लोजर निर्माण का भी निर्देश

इसके अतिरिक्त समारोह के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था और मीडिया के लिए इनक्लोजर निर्माण का भी निर्देश दिया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जिम्मे दिया गया। समीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था, अग्निशमन और यातायात, पार्किंग आदि के लिए भी निर्देश दिये गये। मुख्य समारोह के दौरान आकर्षण का केंद्र रहनेवाले परेड के रिहर्सल को समन्वय के साथ ससमय पूर्ण कर लेने को कहा गया।

बताया गया कि मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, जैप, आईआरबी, जिला पुलिस, फायर बिग्रेड, होम गार्ड एवं एनसीसी के पुरुष व महिला बटालियन सम्मिलित होंगे। इसी तरह जिलों में होनेवाले कार्यक्रमों के लिए भी पूर्व की तरह व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में सड़क पर ‘आपत्तिजनक वस्तु’ मिलने से फैली सनसनी, CCTV से सामने आया सच; पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की

October 20, 2026

CHANDIL NEWS: कूरियर बॉय निकला 24 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड! चांडिल के आभूषण कारोबारी के घर हुई लूट का खुलासा, 7 गिरफ्तार

October 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :XLRI Hosts Manakriti 3.0 on Translating Agentic AI into Measurable Business Outcomes

October 20, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.