Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: सिद्धगोड़ा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पिस्टल छीनकर भाग रहे चेन स्नैचर को लगी गोली
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सिद्धगोड़ा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पिस्टल छीनकर भाग रहे चेन स्नैचर को लगी गोली

जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा में पुलिस और अपराधियों के बीच बड़ी मुठभेड़। पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहे चेन स्नैचर के पैर में लगी गोली। घायल अपराधी एमजीएम अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरी खबर।
BJNN DeskBy BJNN DeskJune 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

शहर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के पीछे यार्ड के जंगल में मंगलवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। गिरफ्तार किए गए एक शातिर अपराधी ने भागने की नीयत से पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मार दी। घायल अपराधी और मामूली रूप से चोटिल हुए एक सब-इंस्पेक्टर को इलाज के लिए एमजीएम (MGM) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार हरिणा मुक्तेश्वरधाम में की पूजा, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत, जल्द खुलेगा बायो डायवर्सिटी पार्क

चेन छिनतई की घटना से शुरू हुई पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम शहर में एक महिला से चेन छिनतई की घटना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। घेराबंदी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी पल्सर बाइक से भाग रहे हैं। पुलिस ने सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर के पास उनका पीछा किया। बाइक असंतुलित होकर गिरने के बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की और जैप-6 कैंपस की ओर भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

हथियारों की बरामदगी और जंगल में सर्च ऑपरेशन

गिरफ्तारी के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराधियों की निशानदेही पर हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने चेन छिनतई की कई घटनाओं को कबूला और बताया कि लूटे गए सोने के जेवरात सूर्य मंदिर के पीछे यार्ड के जंगल में छिपाए गए हैं।

पिस्टल छीनने की कोशिश और पुलिस की जवाबी फायरिंग

इसी सूचना के आधार पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस टीम जेवरात बरामद करने अपराधियों को लेकर जंगल पहुंची। इसी दौरान एक अपराधी ने मौका देखकर पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर ही फायरिंग करते हुए भागने लगा। आत्मरक्षा और अपराधी को रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में अपराधी के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इस धक्का-मुक्की में एक सब-इंस्पेक्टर को भी मामूली चोटें आई हैं।

READ MORE :Train Route Diverted :लखनऊ मंडल में पावर ब्लॉक, नीलाचल और त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में हुआ बड़ा बदलाव

एमजीएम अस्पताल में इलाज और आगे की जांच

घटना के तुरंत बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से कई खोखे और पिस्टल बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी वैज्ञानिक जांच के लिए बुलाया गया। फिलहाल घायल अपराधी का एमजीएम अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है। पुलिस अब इन अपराधियों के पूरे नेटवर्क और अन्य घटनाओं में इनकी संलिप्तता की गहन जांच कर रही है। शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: काशीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव पर पौधारोपण, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने लिया हरित पर्यावरण का संकल्प

July 6, 2026

Seraikela Kharsawan News :सदर अस्पताल सरायकेला में जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया का सफल ऑपरेशन, दो माह से भोजन करने में असमर्थ महिला को मिली राहत

July 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में एनआईआरएफ एवं क्यूएस रैंकिंग पर कार्यशाला आयोजित, वैश्विक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शोध पर जोर

July 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.