Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास का चुनाव अभियान हुआ तेज
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास का चुनाव अभियान हुआ तेज

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी अपने चरम पर पहुँच चुकी है, और इस चुनावी समर में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी पूर्णिमा दास का अभियान उत्साह और उम्मीद से लबरेज है। भाजपा के संस्कार और संगठनात्मक शक्ति से प्रेरित पूर्णिमा दास जनता के बीच जाकर उनका समर्थन हासिल कर रही है। उनका यह अभियान न केवल भाजपा की विजय सुनिश्चित करने की ओर अग्रसर है, बल्कि हेमंत सरकार के कुशासन से त्रस्त जनता के लिए आशा की एक नई किरण भी बनकर उभरा है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास ने पार्टी के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इन मुलाकातों में आजसू के वरिष्ठ नेता एवं सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल ठाकुर, बिपिन झा, भाजपा नेता अनिल सिंह, गांधी घाट के शिवपूजन सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्णिमा दास को चुनावी संघर्ष में उनका मार्गदर्शन करते हुए आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही सभी नेताओं ने उन्हें इस विजयी अभियान में पूरी शक्ति और सामर्थ्य से समर्थन का भरोसा दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्णिमा दास की सादगी, नेतृत्व क्षमता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इस क्षेत्र को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

वहीं, अन्य मुलाकात में टेल्को वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर.के. सिंह एवं अन्य प्रमुख नेताओं ने भी पूर्णिमा दास के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से भाजपा का परचम लहराने का समय आ गया है।

पूर्णिमा दास ने अपने अभियान को लेकर कहा कि हेमंत सरकार के शासन में झारखंड की जनता ने जिस प्रकार से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और असुरक्षा का सामना किया है, उससे बदलाव की आवश्यकता और प्रबल हो गई है। भाजपा ने सदैव झारखंड के विकास को प्राथमिकता दी है, और अब समय आ गया है कि हम इस राज्य को एक नई दिशा में लेकर जाएं। भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास ने यह भी कहा कि आज झारखंड की जनता विकास के प्रति जागरूक है और जानती है कि राज्य में स्थिरता, विकास और सुशासन सिर्फ भाजपा के सशक्त नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने जनता के विश्वास के साथ छल किया है, और इस बार जनता भाजपा को स्पष्ट जनादेश देकर पांच साल के कुशासन और आतंक का अंत करेगी। कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के साथ विचारधारा और विकास की नई धारा को स्थापित करने का भी चुनाव है।

पूर्णिमा दास के इस चुनावी अभियान में भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी के इस अभियान में भाजपा की पारंपरिक संगठनात्मक शक्ति और अनुशासन का भी बड़ा योगदान है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के संग वे पूरी ताकत से जनसंपर्क कर रहे हैं और यह संदेश दे रहे हैं कि अब समय आ गया है कि झारखंड को भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त कर एक स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ाया जाए।

इस दौरान उनके साथ पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.