Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 15, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- महिलाओं और समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का लें संकल्प।

जमशेदपुर। भाजपा की सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को मानगो स्थित हनुमान बड़ा मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जबकि झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद आभा महतो, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम, पूर्व विधायक मेनका सरदार, मीरा मुंडा, अभियान के जिला संयोजक डॉ राजीव कुमार, जिला महामंत्री संजीव सिंह समेत कई अन्य नेतागण व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की बारीकियों और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जाए और उन्हें पार्टी से जोड़ा जाए। कार्यशाला में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इससे पहले, कार्यशाला की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा पार्टी के पितृपुरुषों के छविचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन के लिए महापर्व के भांति है। कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर पार्टी के विचारों और गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्य करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अभियान न केवल संगठन को मजबूत करेगा, बल्कि समाज में पार्टी की विचारधारा के प्रति जन विश्वास को भी बढ़ाएगा।

वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य न केवल संगठन को विस्तार देना है, बल्कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को, पार्टी से जोड़ने का भी है। जितने अधिक सदस्य हम पार्टी से जोड़ेंगे, उतनी ही मजबूती से हम अपने विचारों और नीतियों को समाज में स्थापित कर सकेंगे। यह अभियान न केवल नए सदस्यों को जोड़ने का अवसर देता है, बल्कि पार्टी के पुराने सदस्यों को भी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही जनता के मुद्दों और उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। हमारा उद्देश्य केवल सरकार बनाना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए सतत प्रयास करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सदस्यता अभियान के माध्यम से जनसंपर्क और जनसंवाद स्थापित कर पार्टी के विस्तार में अपना सक्रिय योगदान दें।

जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान केवल संगठन को मजबूत करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को साथ लाने का एक संकल्प भी है।

इस दौरान मंच संचालन अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय ने किया।

कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, सभी मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडलों के सदस्यता प्रभारी और सह प्रभारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर के पीएचडी शोधार्थी नितीश कुमार भकत ने रचा इतिहास, आईआईटी खड़गपुर में जीते 3 प्रतिष्ठित एनपीटीईएल (NPTEL) स्टार अवॉर्ड

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर विधायक सरयू राय नाराज, अपर नगर आयुक्त को लिखा पत्र

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.