Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:गुरु गोबिंद सिंह के 358वें प्रकाशपर्व पर पालकी साहिब में माथा टेकने उमड़े श्रद्धालु, पूरे नगर भर होता रहा कीर्तन
Breaking News

Jamshedpur News:गुरु गोबिंद सिंह के 358वें प्रकाशपर्व पर पालकी साहिब में माथा टेकने उमड़े श्रद्धालु, पूरे नगर भर होता रहा कीर्तन

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 6, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

भक्तिमय माहौल में ‘वाह वाह गोबिंद सिंह आपे गुर चेला’ से गुंजा शहर का हर एक कोन
सोमवार को जमशेदपुर की सड़कों पर आस्था की ऐसी बयार चली कि वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मौका था सिखों के दसवीं पातशाही साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 358वें प्रकाश पर्व का जहाँ नगर की सड़कों पर भव्य रूप से निकले नगर कीर्तन में “राजन के राजा महाराजन के महाराजा” और “वाह वाह गोबिंद सिंह आपे गुर चेला” के स्वर लहरी से जमशेदपुर शहर का कोना कोना गूंजता रहा।
सोमवार को टेल्को से निकले भव्य नगरकीर्तन में पालकी साहिब के दर्शन करने और माथा टेकने के लिए विशाल संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे।
टेल्को गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन के आरंभ की अरदास के बाद रुमाला साहिब भेंट किया गया उपरांत पुष्पवर्षा करते हुए सुबह 11:30 बजे रवानगी हुई। नगर कीर्तन में संगत का जुटान वहीं शुरू हो गया था जो साकची पहुंचते पहुंचते विशाल जन सैलाब के रूप में प्रवर्तित हो गया।
गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी पालकी साहिब के पीछे श्रद्धालु विशेष तौर पर बीबियां (महिलायें) पूरी आस्था और श्रद्धा भावना के साथ चल रहे थे। नगर कीर्तन की देख रेख पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह स्वयं नजर रखे हुए थे।
सिख संगत के अलावा अन्य समुदाय के बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुष पूरी नगर कीर्तन में शामिल हुए और पालकी साहिब में विराजमान गुरु साहब का आशीर्वाद लिया। सीजीपीसी के अलावा, सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा, अकाली दल और विभिन्न 34 गुरुद्वारा कमिटियों के सहयोग और प्रयास से नगर कीर्तन सफलता पूर्वक ससमय साकची गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ।
पालकी साहिब में सवारी कर रहे गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई अकाली दल के पंज प्यारे कर रहे थे जबकि पालकी साहिब में कीर्तनिय गुरु के सम्मान में सबद-कीर्तन गायन करते रहे।
“बादशाह दरवेश गुरु गोबिंद सिंह, हक हक आगाह गुरु गोबिंद सिंह”, “मानस की जात एक है सबै पहचानबो”, “वाह वाह गोबिंद सिंह आपे गुर चेला”, “अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बन्दे, एक नूर ते सब जग उपज्या, कौन भले कौन मंदे”, और “राजन के राजा महाराजन के महाराजा” जैसे सबद गूंजते रहे और श्रद्धालु उनको पीछे पीछे दोहराते रहे। प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, निशान सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सतबीर सिंह सोमू, सुखदेव सिंह बिट्टू, परमजीत सिंह काले, सुरेंद्र सिंह छिंदे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, सुखविंदर सिंह राजू, सुखवंत सिंह सुक्खू, जसवंत सिंह जस्सू और अमरीक सिंह ने पूरी मुस्तैदी से नगर कीर्तन का नियंत्रण कर शोभा यात्रा को सफलता पूर्वक गंतव्य तक पहुंचाया। राजनीतिक क्षेत्र के कई नेता मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, सांसद विधुत बरन महतो, विधायक पूर्णिमा साहू दास, विधायक मंगल कालिंदी, मंत्री रामदास सोरेन, दिनेश कुमार, महावीर मुर्मू, कुलवंत सिंह बंटी और शिवशंकर सिंह भी गुरु महाराज जी के आगे माथा टेककर आशीर्वाद लिया। प्रशासन की ओर से डीआईजी कोल्हान मनोज रतन चोथे, वरीय आरक्षी अधिक्षक कौशल किशोर ने पालकी साहिब के दर्शन किए। पूरे नगर कीर्तन को सोशल मीडिया के द्वारा ‘सिख संगत’ के माध्यम से लाइव भी किया गया था।
सड़क के किनारे विभिन्न संस्थाओं और राजनीतिक दलों द्वारा जलपान के कई स्टाल लगाए गए थे, साथ ही साथ चिकित्सा के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था थी। गुरचरण सिंह बिल्ला के परामर्श पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा चलंत और स्थिर शौचालय भी निर्मित किए गए थे ताकि संगत की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
निर्धारित रूट अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा साहिब से भव्य शोभायात्रा रवाना हुई जो निर्धारित रूट अनुसार सुबह टाटा मोटर्स मेन गेट, नीलडीह गोलचक्कर, तार कंपनी, टिनप्लेट, गोलमुरी, आर डी टाटा गोलचक्कर व कालीमाटी रोड़ होते हुए साकची गुरुद्वारा में पहुंच कर शाम पांच बजे संपन्न हुई। नगर कीर्तन में पालकी साहिब के स्वागत के लिए पुरे मार्ग में लगभग 47 सजावटी तोरण द्वार लगाए गए थे। विभिन्न जत्थे क्रमानुसार 1 घुड़सवार, 2 गतका पार्टी (पगड़ी सिखलाई, सिख विजडम और निहंग जत्थेबंदी), 3 विभिन्न स्कूल, 4 सीजीपीसी, 5 जाग्रति मंच, 6 निशान साहिब और अकाली दल के पांच प्यारे साहिबान, 7 पालकी साहिब, 8 गुरुप्यारी साध संगत, 9 स्त्री सत्संग सभा, 10 कीर्तनी जत्थे, 11 सफाई टीम नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। गतका पार्टी के इस बार पाँच जत्थे थे जिन्होंने अपने हैरतअंगेज मार्शल आर्ट स्टंट से संगत को खूब आश्चर्यचकित किया।
अमरीक सिंह की निगरानी में शोभा यात्रा की यातायात व्यवस्था सुनियोजित रही किसी राहगीर या श्रद्धालु की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। प्रधान रविन्द्र कौर ने भी स्त्री सत्संग सभा की कमान पूरी तरह सम्भाले रखी और नगर कीर्तन में शामिल बीबियों की समय समय पर निर्देश देती रहीं।
नगर कीर्तन की समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब का भव्य स्वागत किया गया। साकची कमिटी द्वारा ख़ूबसूरत विधुत सज्जा के साथ आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर संगत और पालकी साहिब का अभिनंदन किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान पर फोकस ग्रुप डिस्कशन, शहरी गरीबों के आर्थिक सशक्तीकरण की बनी रणनीति

July 28, 2026

NEW DELHI NEWS: भारत मंडपम में लहराया NIT जमशेदपुर का परचम, गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो-2026 में मिला प्रथम पुरस्कार

July 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में इंटर-हाउस मैथ क्विज प्रतियोगिता आयोजित, जानें कौन से हाउस रहे विजेता

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.