
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् चुनाव में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल (रामूका) ने अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को वार्ड क्षेत्र में पदयात्रा कर उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की. कहा कि वार्ड नंबर 12 के समूचित विकास एवं नगर परिषद् की सेवायें बेहतरीन तरीके से लागू करवाने के उद्देश्य से वे चुनाव लड़ रहे हैं। लंबे समय से नगरपालिका का चुनाव नहीं होने से विकास कार्य ठप्प सा हो गया है. जुगसलाई में गंदगी का अंबार है. कई वर्षों से नालियों की सफाई नहीं हुई है. पेयजल की आपूर्ति भी अनियमित है. इन सारी जनहितकारी व्यवस्थाओं में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता है. जनसेवा व विकास को प्राथमिकता मिले यही उनका उद्देश्य है. उन्होंने लोगों से अपील की कि 23 फरवरी 2026 को “मोतियों के हार” छाप (क्रम संख्या 4) पर वोट देकर उन्हें विजयी बनायें। दीपक अग्रवाल (रामूका) ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि वे उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।


