Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS : DC और SSP ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम रहे मौजूद
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : DC और SSP ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम रहे मौजूद

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 12, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट, डोबो घाट, दो मुहानी घाट, सती घाट, विद्युत सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट में प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने घाट पर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया तथा तैयारियों पर संतुष्टि जाहिर की। सभी घाटों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, बेरीकेडिंग, साफ सफाई, गोताखोर की प्रतिनियुक्ति, लाइफ जैकेट की उपलब्धता, एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम की तैनाती, विसर्जन रुट, घाट में डेंजर जोन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि की समीक्षा कर सम्बंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विसर्जन के दिन ड्यूटी में लगाये गए सम्बन्धित सुपर जोनल व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने ड्यूटी स्थल का दौरा कर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त कराएं। यदि किसी भी विसर्जन स्थल पर व्यवस्था में कोई कमी मिलती है तो रात्रि में ही स्थल निरीक्षण कर अपने सम्बन्धित नोडल अधिकारी से समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा लें। उन्होंने निर्देशित किया कि मूर्ति स्थल से लेकर विसर्जन मार्ग व विसर्जन स्थलों पर सभी तैयारियां मुकम्मल हो जिससे शान्तिपूर्ण व व्यवस्थापूर्ण ढंग से प्रतिमा का विसर्जन सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए विसर्जन घाटों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाय ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने विसर्जन के दिन शान्ति व सदभावपूर्ण वातावरण में प्रतिमा विसर्जन करने की अपील सभी पूजा समितियों से किया । उन्होने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए स्लॉट निर्धारित किया गया है, ससमय विसर्जन कर विधि व्यवस्था के संधारण में आवश्यक सहयोग करें । डेंजर जोन को चिन्हित करने, विसर्जन रुट में विचलन नहीं किए जाने, यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने की बात कही ताकि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । उन्होने श्रद्धालुओं से अपील किया कि गहरे पानी में नहीं जाएं जिससे जनहानी की कोई संभावना बने। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी, साथ ही सभी विसर्जन का ड्रोन से निगरानी के अलावा सीसीटीवी तथा वीडियोग्राफी से भी नजर रखी जाएगी । विसर्जन हेतु निर्धारित स्थल से नीचे बड़े वाहन को नदी की ओर नहीं ले जाएं तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, एसपी सिटी, सीओ जमशेदपुर सदर, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, बीडीओ जमशेदपुर सदर, जुस्को के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

GHATSHILA NEWS: ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ बड़ा आंदोलन, घाटशिला में आज जुटेगी भारी भीड़, विधायक सरयू राय भी होंगे शामिल

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन के आखिरी दिन ‘जमशेदपुर घोषणा पत्र’ जारी, पर्वत संरक्षण कानून बनाने की मांग

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ‘माई’ कहकर कमाई करेंगे तो न नदी बचेगी, न पहाड़, जलपुरुष राजेंद्र सिंह की चेतावनी

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.