जमशेदपुर.
लक्ष्मीनगर स्थित सामुदायिक भवन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पर्यावरण आयाम की ओर से स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ मां भारती एवं स्वामीजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई. संगठन मंत्र का उच्चारण इच्छा कुमारी ने किया.
READ MORE :Jamshedpur News :राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी, सांसद बिद्युत बरण महतो के प्रयास सफल
कार्यक्रम में पर्यावरण आयाम की प्रांत प्रमुख डॉ. अनीता शर्मा ने कचरे के विभिन्न प्रकारों की पहचान कराते हुए उसके वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निष्पादन की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यदि कचरे का सही प्रबंधन किया जाए तो मानव जीवन और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को काफी हद तक रोका जा सकता है.
जिला पर्यावरण आयाम की सह प्रमुख ने कचरे के उचित निष्पादन से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला. अभिलाषा कुमारी ने घरेलू अपशिष्ट से जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि इससे न केवल कचरे में कमी आती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है.
READ MORE :Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में 9 से 23 मार्च तक चलेगा कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-2), घर-घर होगी मरीजों की पहचान
अंशु कुमारी ने कहा कि 125 करोड़ की आबादी वाला देश यदि व्यक्तिगत स्तर पर अपने घर और आसपास की सफाई की जिम्मेदारी ले ले, तो स्वच्छता की समस्या का समाधान स्वतः संभव है. बस्ती विकास समिति के सचिव ने इंदौर का उदाहरण देते हुए बताया कि महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता ने उसे देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में अहम भूमिका निभाई है.
कार्यक्रम के अंत में प्रीति सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कल्याण मंत्र का उच्चारण विक्की कुमार ने किया. इस कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कुमारी ने किया.



