JAMSHEDPUR NEWS :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड के विकास पुरुष – संजीव सरदार

आदिवासी नेतृत्व को अपमानित करने की भाजपा की साजिश सफल नहीं होगी

0 20
AD POST

जमशेदपुर।

 

झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विदेश दौरे पर भाजपा द्वारा की जा रही अनर्गल टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने भाजपा नेताओं की मानसिकता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन न केवल झारखंड के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं, बल्कि वह एक दूरदर्शी नेता भी हैं, जिनके नेतृत्व में झारखंड वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है।

एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री का विदेश में जाकर निवेश और तकनीकी सहयोग की बात करना भाजपा नेताओं को हजम नहीं हो रहा है श्री सरदार ने कहा. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का स्पेन और स्वीडन दौरा राज्य की आर्थिक संभावनाओं को सशक्त करेगा। यह दौरा सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि औद्योगिक, आर्थिक और तकनीकी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

AD POST

हेमन्त सोरेन जी का व्यक्तित्व, उनकी सोच और उनका नेतृत्व आज झारखंड को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है विधायक सरदार ने कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की निवेशक-हितैषी नीतियों के चलते देश-विदेश के उद्योगपति झारखंड में निवेश को लेकर आशान्वित हैं। इस दौरे के माध्यम से झारखंड के औद्योगिक रोडमैप को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

विधायक संजीव सरदार ने यह भी कहा कि भाजपा आज निराशा, असुरक्षा और द्वेष की राजनीति कर रही है। जनता ने उन्हें नकार दिया है, और अब वे सिर्फ सकारात्मक प्रयासों में रोड़े अटकाने की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन जनता सब देख रही है और आने वाले समय में झारखंड की जनता फिर से आदिवासी नेतृत्व को और भी मजबूती देगी।

हेमन्त सोरेन जी झारखंड के विकास पुरुष हैं। उनकी सोच में झारखंड का भविष्य है, और हम सब उनके साथ हैं, उन्होंने स्पष्ट कहा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

18:01