
जमशेदपुर.सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के साकची कार्यालय में गुरुवार को पंजाब की भलाई और बाढ़ पीड़ितों की राहत कार्यों हेतु सुखमनी साहिब का पाठ और विशेष अरदास का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी तादाद में संगत सहयोग राशि लेकर पहुंची और तन-मन-धन से योगदान दिया. खास बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपनी बचत से बाढ़ पीड़ितों की मदद की.


सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि खालसा एड से बातचीत हो चुकी है.खालसा एड ने सीजीपीसी की टीम को संदेश दिया है कि वे एक महीने बाद जमशेदपुर से पंजाब पहुंचें, ताकि वहां राहत और पुनर्वास कार्यों में पूरी तरह सहयोग किया जा सके.
सीजीपीसी चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने चिंता जताई कि अब तक केंद्र सरकार की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं मिलना गंभीर विषय है.
वहीं, सीजीपीसी चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि प्रधान भगवान सिंह की अपील के बाद जितनी बड़ी संख्या में संगत सहयोग के लिए आगे आई है, वह अभूतपूर्व है. उन्होंने कहा कि “हम जल्द ही पंजाब जाकर वहां के लोगों को तबाही से उबारने और उन्हें पुनः सामान्य जीवन की ओर ले जाने का कार्य करेंगे.
मौके पर मौजूद रहे सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह,गुरमीत सिंह तोते महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला अमरजीत सिंह कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखविंदर सिंह राजू सुखदेव सिंह बिट्टू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, हरविंदर सिंह मंटू जोगिंदर सिंह जोगी सुखदेव सिंह खालसा(अकाली दल) राजू पांडे



