Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :बीपीसीएल टाटा स्टील के फेरो एलॉयज प्लांट को पीएनजी की आपूर्ति करेगा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :बीपीसीएल टाटा स्टील के फेरो एलॉयज प्लांट को पीएनजी की आपूर्ति करेगा

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 20, 2025Updated:March 20, 2025No Comments1 Min Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सतत समाधान की दिशा में अग्रणी कदम

भुवनेश्वर,: पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, टाटा स्टील ने ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित अपने फेरो एलॉयज प्लांट (एफएपी) में फर्नेस ऑयल की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का उपयोग शुरू किया है।

यह सतत पहल, जो भारत के फेरोक्रोम उद्योग में अपनी तरह की पहली है, टाटा स्टील को कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी लाने में मदद करेगी और देश के हरित औद्योगिक भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

टाटा स्टील के फेरो एलॉयज और मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के तहत संचालित इस प्लांट में पीएनजी फैसिलिटी स्थापित की गई है। अब यह प्लांट क्रोम अयस्क के प्रीहीटिंग के लिए क्लीनर फ्यूल का उपयोग करेगा, जिसे क्रोम अयस्क ब्रिकेट बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

यह सुविधा टाटा स्टील को फर्नेस ऑयल की जगह पूरी तरह प्राकृतिक गैस अपनाने में सक्षम बनाएगी, जो क्लीनर और अधिक सतत औद्योगिक संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी कदम है।

पीएनजी सुविधा का उद्घाटन करते हुए, पंकज सतीजा, एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज, एफएएमडी, ने कहा, “प्राकृतिक गैस फर्नेस ऑयल की तुलना में कहीं अधिक स्वच्छ रूप से जलती है और विशेष रूप से फर्नेस ऑयल में मौजूद उच्च सल्फर सामग्री के कारण होने वाले हानिकारक उत्सर्जन को काफी कम करती है। फर्नेस ऑयल को पीएनजी से बदलकर, हम न केवल ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम करने में योगदान दे रहे हैं, बल्कि कम कार्बन फुटप्रिंट वाले ऊर्जा विकल्पों की ओर भी बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ, हरित और अधिक सतत् भविष्य सुनिश्चित करना है, और इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता अटूट रहेगी।”

टाटा स्टील ने सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल और गैस कंपनी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे ताकि पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत, बीपीसीएल निर्धारित मात्रा में प्राकृतिक गैस को अपनी पाइपलाइन के माध्यम से फेरो एलॉयज प्लांट तक पहुंचाएगा। यह बदलाव न केवल प्लांट के कार्बन फुटप्रिंट को काफी हद तक कम करेगा, बल्कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भी कमी लाएगा, जिससे टाटा स्टील की सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

एफएपी जाजपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह में बीडी नंदा (चीफ-ऑपरेशंस, एफएपी जाजपुर, एफएपी गोपालपुर, एफएपी आथागढ़), आलोक कुमार पांडा (हेड, एफएपी जाजपुर), गणेश मिश्रा (हेड, ह्यूमन रिसोर्स बिजनेस पार्टनर, एफएएमडी), रवनीत सिंह (टेरीटरी मैनेजर, गैस), राजेश नायक (एसोसिएट इंजीनियर) और अस्मान सामल (एक्जीक्यूटिव, बीपीसीएल, ओडिशा) सहित टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.