
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर स्थित कानू जागरण मंच ने रविवार, 20 सितंबर को धातकीडीह के जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
मंच के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि रक्तदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया।
संगठन की ओर से सभी रक्तदाताओं के लिए पौष्टिक नाश्ते और आकर्षक उपहारों की व्यवस्था की गई थी।
शिविर के सफल आयोजन में कार्यकारी समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सर्वजीत प्रसाद, महासचिव मुंगेश्वर प्रसाद, सचिव ऋषि गुप्ता, कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर और संयोजक आर.के. शशि के साथ-साथ कार्यकारी समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
संत साव, सचित नारायण गुप्ता, अखिलानंद गुप्ता, जयशंकर प्रसाद, मदन साव, रमेश प्रसाद, स्वपन साव, दयानंद प्रसाद, अनिल कुमार, सुबोध प्रसाद, संजय साव, विनय भास्कर, अजय साव, शंभू कुमार, मनोज कुमार और फुलेश्वर साव ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कानू जागरण मंच सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों, चिकित्सा कर्मियों और जमशेदपुर ब्लड बैंक प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करता है और समाज से अपील करता है कि वे ऐसे मानवीय कार्यों में अपना सहयोग जारी रखें।

