Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी, शिफ्टों में दिन और रात बांटी गई है कार्यकर्ताओं को मंडलवार जिम्मेदारी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी, शिफ्टों में दिन और रात बांटी गई है कार्यकर्ताओं को मंडलवार जिम्मेदारी

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 17, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड में प्रथम चरण के चुनाव में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को सम्पन्न हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है। ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी पूर्वी विधानसभा की ओर से ईवीएम की दिन-रात निगरानी के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। भाजपा के वरीय नेताओं के साथ कार्यकर्ता दिनभर एवं रात के ठंड में प्रतिदिन को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने टेंट में बैठकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम तक जाने की किसी को इजाजत नहीं है। जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन्ही कैमरों की स्क्रीन को मैदान के समीप लॉ कॉलेज भवन में लगाया गया है। इसी स्क्रीन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता पूर्वी विधानसभा में प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को प्राप्त मतों को सुरक्षित रखने के लिए ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, इसके लिए भाजपा ने पूर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दिन जिम्मेदारी प्रदान की है। जहां कॉलेज ग्राउंड में बने टेंट में कार्यकर्ता दिन और रात ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की बड़ी जीत के साथ जमशेदपुर महानगर के चारों सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। निगरानी कैम्प में भाजपा कार्यकर्ता हंसी-मजाक के साथ भविष्य की चुनावी योजनाओं पर भी चर्चा कर ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।

इधर रविवार को, को-ऑपरेटिव कॉलेज में बने टेंट में बिरसानगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुबह से शाम तक और बारीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने शाम से सुबह तक स्ट्रांग रूम की निगरानी की। इस दौरान बिरसनागर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप एवं बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल के नेतृत्व में मंडल के तमाम बड़े नेता एवं कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद रहे। वहीं, बीते शनिवार को पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने चुनाव अभिकर्ता अमरजीत सिंह राजा के साथ स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इस दौरान पूर्णिमा साहू ने टेंट में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने टेल्को और सीतारामडेरा मंडल के कार्यकर्ताओं से भी कई राजनीतिक चर्चा की।

इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, राजन सिंह, संजीव सिन्हा, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, सुशांत पांडा, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, जितेंद्र राय, बिनोद सिंह, अचिंतम गुप्ता, शैलेश गुप्ता, पोरेश मुखी, अरुण मिश्रा, रंजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।

पूर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों को दी गयी जिम्मेदारी:

18 नवंबर – साकची पूर्वी एवं गोलमुरी मंडल
19 नवंबर- बर्मामाइंस, सीतारामडेरा एवं साकची पूर्वी
20 नवंबर- टेल्को, बारीडीह मंडल एवं युवा मोर्चा
21 नवंबर- बर्मामाइंस, गोलमुरी मंडल एवं ओबीसी मोर्चा
22 नवंबर- भाजयुमो, महिला मोर्चा एवं बिरसानगर

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.