JAMSHEDPUR NEWS :मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर सोमवार को निकालेगी विराट आक्रोश मार्च

मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर सोमवार को निकालेगी विराट आक्रोश मार्च, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य नेतागण होंगे शामिल

0 15
AD POST

जमशेदपुर। झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और झामुमो नेता हफीजुल हसन अंसारी द्वारा शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले विवादास्पद बयान ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है। मंत्री के इस बयान को भारतीय जनता पार्टी ने देश की संवैधानिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार बताया है और सोमवार को जमशेदपुर में विराट आक्रोश मार्च निकालने की घोषणा की है। भाजपा जमशेदपुर महानगर तत्वावधान में आयोजित होने वाले मार्च में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से सुबह 10 बजे शुरू होकर यह आक्रोश मार्च उपायुक्त कार्यालय तक जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का ध्वज, तख्तियां और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज करेंगे। वहीं, पार्टी की ओर से आक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आक्रोश मार्च झामुमो-कांग्रेस सरकार को संदेश देने के लिए निकाला जा रहा है कि देश केवल संविधान से चलेगा, ना की किसी धर्म या शरीयत से। कहा कि मंत्री हफीजुल हसन का बयान असंवैधानिक ही नही बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए भी खतरा है। बताया कि इस दौरान जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें मंत्री के बयान की निंदा करते हुए उनपर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी। सुधांशु ओझा ने बताया कि इस आक्रोश मार्च में पार्टी के कई शीर्ष नेतागण भाग लेंगे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार और मीरा मुंडा सहित अन्य नेतागण मुख्यरूप से शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संविधान की रक्षा और इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए और मंत्री के असंवैधानिक बयान के विरोध में अधिक से अधिक संख्या में आक्रोश मार्च में भाग लेने की अपील की है।

AD POST

वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि आक्रोश मार्च साकची जिला कार्यालय से रवाना होकर बंगाल क्लब गोलचक्कर, होटल दयाल इंटरनेशनल, पुराना कोर्ट मोड़ होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगा। आक्रोश मार्च की भव्यता और सफलता हेतु पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

19:27