Jamshedpur News : टाटा से सहरसा , रक्सौल और पटना के लिए सीधी ट्रेन चलवाने की मांग

भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी राष्ट्रपति से मिले

2,096

जमशेदपुर।

भाजपा प्रवक्ता सह  बहरागोड़ा के पूर्व विधायक  कुणाल षाडंगी ने टाटा से बिहार के प्रमुख जिलों के लिए ट्रेनें चलाने के साथ अन्य मामलों को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कई मांगें रखी गईं हैं। भाजपा प्रवक्ता  कुणाल षाड़ंगी ने  बताया उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात की और जनहित से जुड़े पांच बिंदुओं पर महामहिम राष्ट्रपति का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संज्ञान लेने का आग्रह किया। कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर की जनता के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू करने, महिलाओं के साथ-साथ राज्यों में पुरूष उत्पीडन के मामलों के निराकरण की संस्थागत व्यवस्था करने, जमशेदपुर में एम्स के सैटेलाइट केंद्र शुरू करने, चाकुलिया-बुढामारा रेलवे लाईन का काम जल्द शुरू करने और वंदे भारत ट्रेन सेवा वाया टाटानगर शुरू करने एवं राज्य में कार्यरत जल सहियाओं को लगभग 50 महीने से बकाए मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने संबंधी जरूरी मुद्दों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उचित समाधान का आग्रह किया। वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आश्वस्त किया कि वे सभी विषयों पर विचार करेंगी एवं जल्द ही विभागीय मंत्रियों से समाधान हेतु मंत्रणा करेंगी। इससे पहले, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें :-Jamshedpur News : JAC ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, पूर्वी सिंहभूम की बेटी श्रेया सोनगिरी बनी स्टेट टॉपर

 

बिहार के लिए ट्रेनों की मांग

उन्होंने कहा है कि  टाटा और इसके आस -पास बिहार के लोगों की काफी संख्या है, लेकिन उस हिसाब से ट्रेनों की संख्या काफी कम है जिस कारण लोगों को बिहार आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।   उन्होंने बताया कि टाटा से  सहरसा भाया दरभंगा , सकरी, झंझारपुर, निर्मली होकर सहरसा के लिए सप्ताह में दो दिन और टाटा से रक्सौल भाया मुजफ्फरपुर , मोतिहारी होकर रक्सौल के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन चलाने के साथ -साथ टाटा- पटना सुपरफास्ट भाया बरकाकाना, हजारीबाग टाउन,कोडरमा, गया ,जहानाबाद होकर चलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि टाटा – गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस के रैक को इन गाड़ियों क लिए उपलब्ध कराया जा सकता है, क्योंकि सप्ताह में पांच दिन यह रैक खड़ा रहती है।

 इसे भी पढ़ें :-Jamshedpur News : घायल को अस्पताल लाने पर मिलेंगे 5 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र, जानिए कैसें

टाटा – सहरसा भाया दरभंगा ट्रेन चले 

उन्होंने मांग की कि टाटा से  सहरसा ट्रेन  भाया  मुरी , बोकारो स्टील सिटी, धनबाद , चित्तरंजन, जसीडीह, क्यूल, बरौनी, समस्तीपुर , दरभंगा , सकरी, झंझारपुर, निर्मली होकर सहरसा तक आना – आना करे, क्योंकि इस ट्रेन के चालू होने से झारखंड का  स्टील  सिटी, इस्पात सिटी,कोयलांचल का इलाका बिहार के मिथिलांचल और सीमांचल के साथ सीधे जुड़ जाएगा।

 इसे भी पढ़ें :-Jamshedpur News :मानगो नगर निगमवास्तु विहार एवं मुंशी मोहल्ला क्षेत्र में अभियान चलाकर सप्लाई लाइन से सीधे जुड़े हुए इलेक्ट्रिक उपकरण,52मोटर जप्त किया गया

टाटा – सहरसा भाया दरभंगा ट्रेन चले 

उन्होंने मांग की कि टाटा से  सहरसा ट्रेन  भाया  मुरी , बोकारो स्टील सिटी, धनबाद , चित्तरंजन, जसीडीह, क्यूल, बरौनी, समस्तीपुर , दरभंगा , सकरी, झंझारपुर, निर्मली होकर सहरसा तक आना – आना करे, क्योंकि इस ट्रेन के चालू होने से झारखंड का  स्टील  सिटी, इस्पात सिटी,कोयलांचल का इलाका बिहार के मिथिलांचल और सीमांचल के साथ सीधे जुड़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें :-UPSC 2022 Topper: बिहार की बेटी गरिमा लोहिया बनीं टॉपर, देश में मिला दूसरा स्थान

टाटा -पटना सुपरफास्ट चले 

वहीं टाटा – पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह पांच बजे प्रस्थान करके दोपहर दो बजे तक पटना पहुंचे और दोपहर में दो बजे पटना से चलकर रात ग्यारह बजे तक टाटा आ जाए।यह ट्रेन मुरी, बरकाकाना , हजारीबाग टाउन,कोडरमा ,गया और जहानाबाद होकर पटना चलाया जाए।

 

इसे भी पढ़ें :-Jamshedpur News :भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाक़ात

 

टाटा को वंदे भारत की सुविधा मिले  

इसके अलावे यह भी मांग रखी गई है कि हावड़ा -टाटा- राउरकेला या झारसुगुड़ा तक वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन जल्द हो। इसके परिचालन का समय हावड़ा -राउरकेला के बीच पहले चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के समय पर हो।इसके अलावे स्टील एक्सप्रेस के बाद टाटा – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो।

Local AD

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More