Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:जमशेदपुर महानगर के चारों सीटों पर उम्मीदवार चयन के लिए भाजपा ने की रायशुमारी,
Breaking News

Jamshedpur News:जमशेदपुर महानगर के चारों सीटों पर उम्मीदवार चयन के लिए भाजपा ने की रायशुमारी,

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 11, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने अपने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार को जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने प्रत्याशी के चयन प्रक्रिया की शुरुआत की। इसके तहत जमशेदपुर पुर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, पोटका और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। रायशुमारी बैठक जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में बर्मामाइंस के देवस्थान शिव मंदिर, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में बड़ा हनुमान मंदिर परिसर, मानगो, पोटका विधानसभा में कल्याण मंडप, सुंदरनगर एवं जुगसलाई विधानसभा में एनएच 33 स्थित डॉल्फिन क्लब एंड रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। प्रत्येक विधानसभा में पर्यवेक्षक के रूप में दो-दो नेतागण शामिल हुए। जिसमें पुर्वी विधानसभा में सीपी सिंह, शंकुतला जायसवाल, पश्चिम विधानसभा में अनवर हयात, मनोज महतो, पोटका विधानसभा में संदीप वर्मा, सूर्य प्रभात एवं जुगसलाई विधानसभा में प्रतुल शाहदेव, आरती कुजूर शामिल हुए। इस प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं से पसंदीदा तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम सुझाव के रूप में मांगा गया था, जो पार्टी के लिए विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी बनाये जा सकते हैं। इस रायशुमारी के लिए झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो पर्यवेक्षकों को भेजा गया था, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हो। सभी विधानसभा में रायशुमारी की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू की गई, जहां कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया गया कि कैसे वे रायशुमारी प्रक्रिया में भाग लें सकते हैं। रायशुमारी के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को एक कागज पर तीन नाम लिखने का निर्देश दिया गया, जिसे प्रदेश से भेजे गए सीलबंद कलशनुमा बॉक्स में डालना था। यह कलश पूरी तरह सीलबंद था ताकि कोई भी बाहरी हस्तक्षेप या गड़बड़ी न हो सके। इस प्रक्रिया के बाद सभी बॉक्स प्रदेश भाजपा कार्यालय भेजे जाएंगे, जहां आगे की समीक्षा और उम्मीदवार पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, पूरे प्रकिया में किसी भी तरह की नारेबाजी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित थी। प्रत्येक विधानसभा में मंडलवार कार्यकर्ताओं ने इस प्रकिया में भाग लिया।

जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री एवं रांची के विधायक सी पी सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं के सम्मान और सहभागिता पर आधारित है। भाजपा में लोकतांत्रिक मूल्य इतनी गहराई से जुड़े हुए हैं कि एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंच सकता है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी कहलाती है। कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य हर कार्यकर्ता को समान अवसर और भागीदारी देना है। प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी इसका जीवंत उदाहरण है, जहां पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की राय को महत्व देते हुए उन्हें नेतृत्व चयन में भागीदारी का मौका दिया है। पार्टी अपने निर्णयों में कार्यकर्ताओं की आवाज़ को सुनकर लोकतंत्र को मजबूत करती है, यही भाजपा को औरों से अलग और विशिष्ट बनाती है।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन हेतु रायशुमारी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए पार्टी द्वारा सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई थीं। रायशुमारी में भाग लेने वाले सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को समय रहते सूचित किया गया था, ताकि वे इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पार्टी के लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करती है, जिसमें कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.