Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने बस्ती, अस्पताल एवं पार्कों चलाया जनसंपर्क अभियान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने बस्ती, अस्पताल एवं पार्कों चलाया जनसंपर्क अभियान

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 28, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और आम जनता से मिलकर समर्थन की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों संग अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने टेल्को के ग्वाला बस्ती पार्क और रामाधीन बगान छठ घाट में प्रातः भ्रमण कर रहे लोगों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद, उन्होंने गोलमुरी में एबीएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनका समर्थन प्राप्त किया।

बारीडीह के तिलक नगर रोड नं 5, बागुनहातु और बिहारी बस्ती में पदयात्रा करते हुए पूर्णिमा साहू ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने सड़क, नाली, सफाई, बिजली, सीवरेज जैसी बुनियादी समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। लोगों ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र की कई समस्याओं ने विकराल रूप ले लिया है। पुर्णिमा साहू ने समस्याओं के समुचित समाधान का आश्वासन दिया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान में दुलारी देवी, पिंकी देवी, रानी, आशा, शकुंतला, रीतिका, मोना, अंकिता, करीना, बिमला, दुर्गा, गीता पांडे, टुंपा और मंजू देवी सहित कई महिलाएं भी शामिल रहीं और जनता से संवाद किया।

वहीं, पूर्णिमा साहू ने बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह और टेल्को मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमलदार सिंह एवं हाथी हेम्ब्रम से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद, जोजोबेड़ा के कृष्णा नगर में पदयात्रा की, जहाँ स्थानीय लोगों ने अपनी क्षेत्रीय समस्याओं का जिक्र किया। बिरसानगर में बिरसा सेवा दल के अध्यक्ष चंचल लकड़ा से मुलाकात करने के बाद उन्होंने बिरसानगर के गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास में शामिल होकर लोगों से कई मुद्दों पर चर्चा की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्णिमा साहू मर्सी हॉस्पिटल भी पहुंचीं और अस्पताल में भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम जानने के बाद अस्पताल की स्थिति और चिकित्सा सुविधाओं पर भी जानकारी ली। बाराद्वारी के कुम्हारपाड़ा में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। सीतारामडेरा के शांतिनगर और ग्वाला बस्ती में घर-घर जाकर उन्होंने लोगों से संपर्क किया और उनकी बुनियादी आवश्यकताओं पर ध्यान देते हुए समाधान का भरोसा दिया।

बर्मामाइंस के रामाधीन बगान सामुदायिक विकास मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्णिमा साहू ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी कठिनाइयों और समस्याओं पर विचार रखा। मनीफीट में रजक समाज की महिलाओं और लक्ष्मी नगर में महिला समूह के साथ बैठक में भी उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.