Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव में विजय फतह करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। शनिवार को पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में भव्य रोड शो सह जनसंपर्क अभियान चलाया। इस तूफानी जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अपार हुजूम दिखाई पड़ा। इस दौरान टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, बर्मामाइंस, एग्रिको, साकची, भालूबासा, सीतारामडेरा, गोलमुरी, साकची में कंपनी क्षेत्र की कॉलोनी और मुख्य सड़कों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें जनता एवं भाजपा समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर पूर्णिमा साहू का भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी ने काफिले को रोककर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और कई घरों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के ओजस्वी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि क्षेत्र के संपूर्ण विकास का अवसर है। हम क्षेत्र की समस्या का समाधान लेकर आए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि आप सबके समर्थन और आशीर्वाद से भाजपा की बड़ी जीत तय है। आज अभियान में सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा के नीति और सिद्धांत के साथ है। पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह चुनाव केवल एक बदलाव का नहीं, बल्कि पूर्वी जमशेदपुर की जनता के बेहतर भविष्य के लिए हमारा पवित्र संकल्प है। भाजपा की जीत का मतलब है, जनता ज उम्मीदों की जीत। हर घर तक विकास पहुंचाने का सपना सिर्फ भाजपा सरकार ही साकार कर सकती है।

वहीं, अभियान के क्रम में लोगों में भाजपा के पक्ष में माहौल और समर्थन अभूतपूर्व स्तर पर दिखाई दिया। लोग पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए दृढ़ दिखे। जनता के बीच यह विश्वास गहरा गया है कि कमल का फूल ही वह विकल्प है जो उनके भविष्य को सुरक्षित और क्षेत्र को बेहतर बनाएगा।

अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा, खेमलाल चौधरी, गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार. मिथिलेश सिंह यादव, पवन अग्रवाल, संजीव सिंह, भूपेन्दर सिंह, कमलेश सिंह, राकेश सिंह,बबलू सिंह, रमेश नाग, रुबी झा, कल्याणी शरण, प्रभा देवी, संजना साहू, मधु तांती, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकाश शर्मा, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: फ्रेंड्स 11 की धमाकेदार जीत, जेएसआर ब्लूज को 49 रनों से रौंदा, मोहन साह के 99 रन और अजय के 5 विकेट ने पलटा मैच

May 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला एवं बाल विकास समिति का महाराष्ट्र दौरा, विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया जमशेदपुर में CSR भागीदारी का मुद्दा

May 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ए डिवीजन टी-20 लीग में एल टाउन सीसी की शानदार जीत, रोमांचक मुकाबले में SOC कदमा को 3 विकेट से हराया

May 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.