JAMSHEDPUR NEWS :बिरसानगर पीताम्बरा मंदिर में माता के दर्शन के लिए दिन भर लगी रही भक्तों की भीड़

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

0 103
AD POST

जमशेदपुर। मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर में श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मॉ पीताम्बरा प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह सार्वजनिक आरती के बाद माता का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। कामाख्या से आये गुरूदेव स्वामी हृदयानंद जी महाराज की देखरेख में राजीव शर्मा और अमल शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना करायी। यजमान स्वामी विजयानंद ने सपत्नी पूजा की। आज की पूजा में भी काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। इसका आयोजन मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्धारा किया गया। शुक्रवार को दोपहर में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम में स्थानीय भजन मंडली विनय कुमार आचार्य की टीम ने दो घ्ंाटे तक माता के भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शाम को कामाख्या से आये पुज्य गुरूदेव स्वामी हृदयानंद जी महाराज (हृदय रंजन भट्टाचार्य) ने प्रवचन के दौरान यह संदेश दिया कि आपको अपनी कृत्याओं पर भरोसा करना चाहिए, किन्तु यह भी ध्यान रखना चाहिए, कि दूसरा व्यक्ति भी कृत्याओं से संपन्न हो सकता हैं। बिरसानगर में मंदिर का निर्माण करने वाले स्वामी विजयानंद घोषाल को कामाख्या के कुलाचार तंत्र मार्ग के तहत, उन्हें उनके गुरु ने वर्ष 2005 में दक्षिणसार पथ में और 2010 में वामाचार पथ में शक्ताभिषेक के बाद 2023 में पूर्णाभिषेक के रूप में दीक्षा दी थी। वर्ष 2011 में उन्होंने पीताम्बरी बगलामुखी देवी के वर्तमान मंदिर के लिए भूमि पूजन किया और वर्ष 2013 में उन्होंने मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की। तब से निर्माण की प्रक्रिया जारी रही और वर्ष 2024 के अंत तक मंदिर बनकर तैयार हो गया। अंत में, 9-11 अप्रैल, 2025 के दौरान पीताम्बरी बगलामुखी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कामाख्या से उनके गुरु हृदयानंद भट्टाचार्य द्वारा कामाख्या मंदिर परिसर के पुजारियों की टीम ने संपन्न करायी। प्रवचन के साथ ही तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

02:35