Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल लीग में शिक्षा निकेतन की बड़ी जीत, SDSM को 69 रनों से रौंदा, अरसलान चमके
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल लीग में शिक्षा निकेतन की बड़ी जीत, SDSM को 69 रनों से रौंदा, अरसलान चमके

JAMSHEDPUR NEWS: एनएम ग्राउंड में खेले गए जमशेदपुर स्कूल लीग टी-20 मुकाबले में शिक्षा निकेतन ने SDSM को 69 रनों से हरा दिया। अरसलान अहमद रशीद (81 रन और 2 विकेट) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम को दिलाई एकतरफा जीत।
BJNN DeskBy BJNN DeskMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: शहर के एनएम (N.M) ग्राउंड में चल रहे ‘जमशेदपुर स्कूल लीग 2025-26’ (Jamshedpur School League) के रोमांचक टी-20 मुकाबले में बुधवार (6 मई) को शिक्षा निकेतन के खिलाड़ियों ने अपना शानदार खेल दिखाया। शिक्षा निकेतन की टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए एस.डी.एस.एम (S.D.S.M) की टीम को 69 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में एकतरफा जीत दर्ज की है। इस जीत के हीरो अरसलान अहमद रशीद रहे, जिन्होंने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट लगाए और गेंदबाजी में भी अपनी फिरकी का जादू दिखाया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टी-20 लीग में जुस्को स्कूल की शानदार जीत, NHES को 20 रनों से हराया, कृष्णा बने ‘मैन ऑफ द मैच’

SDSM ने जीता टॉस, शिक्षा निकेतन ने खड़ा किया 165 का स्कोर

इस 20-20 ओवर के मुकाबले में एस.डी.एस.एम (S.D.S.M) के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, जो उनके लिए पूरी तरह से गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिक्षा निकेतन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

अरसलान अहमद रशीद की तूफानी पारी ने छुड़ाए छक्के

शिक्षा निकेतन की पारी का मुख्य आकर्षण अरसलान अहमद रशीद की विस्फोटक बल्लेबाजी रही। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों की झड़ी लगाते हुए मात्र 48 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस बेजोड़ पारी में उन्होंने 11 शानदार चौके और 1 गगनचुंबी छक्का जड़ा। उनका बखूबी साथ आयुष सोना ने दिया, जिन्होंने 21 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाए। एस.डी.एस.एम की तरफ से आयुष राज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। वहीं अश्विनी आदित्य ने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया।

96 रनों पर सिमटी SDSM की टीम, ताश के पत्तों की तरह बिखरा क्रम 

166 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.डी.एस.एम की शुरुआत बेहद खराब रही। शिक्षा निकेतन के गेंदबाजों की कसी हुई लाइन-लेंथ के आगे उनकी पूरी टीम 17.4 ओवर में मात्र 96 रनों पर ही सिमट गई। एस.डी.एस.एम की ओर से केवल अनुराग झा और अमन उत्कर्ष ही कुछ संघर्ष कर सके। अनुराग ने 22 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाए, जबकि अमन ने 17 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: यंग स्पोर्टिंग ने NCC को 4 विकेट से हराया, आयुष का तूफानी अर्धशतक

अरसलान और आदित्य की घातक गेंदबाजी, मिला मैन ऑफ द मैच

शिक्षा निकेतन के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का आसानी से बचाव किया। बल्लेबाजी में तहलका मचाने वाले अरसलान अहमद रशीद ने गेंदबाजी में भी कहर बरपाते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा आदित्य राज सिंह ने बेहद किफायती स्पेल डालते हुए 3 ओवर में मात्र 9 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बल्ले (81 रन) और गेंद (2 विकेट) से शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए अरसलान अहमद रशीद को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस मैच में अंपायर की जिम्मेदारी राजीव कुमार और अरिजीत चटर्जी ने निभाई, जबकि शुभम ओझा ने स्कोरर की भूमिका सफलतापूर्वक पूरी की।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: कीनन स्टेडियम में रोमांच की हद पार, अर्बन सर्विसेज ने टाटा स्टील क्रिकेट को 1 रन से हराया

May 6, 2026

Jamshedpur News: बिजली-पानी संकट पर JMM-कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, Raghubar Das के नेतृत्व में DC ऑफिस पर होगा बड़ा प्रदर्शन

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में खिला कमल, 7 सीटों पर जीत के बाद प्रभारी दिनेशानंद गोस्वामी का भव्य अभिनंदन

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.