Jamshedpur News:भोजपुरी समाज की धरोहर है लोक संस्कृति का पर्व सत्तुवान

भोजपुरिभाषियों ने सामूहिक सत्तू खाकर मनाया सत्तुवान"

0 130
AD POST

जमशेदपुर ।आज जमशेदपुर भोजपुरिया समाज की ओर से लोक संस्कृति का महान पर्व सत्तुवान चना,मकई एवं जौ का सत्तू,आम के टीकोढा की चटनी,धनियापति,पुदीना की चटनी,आम का आचार,गुड़,प्याज, हरा मिर्चा इत्यादि सामूहिक रूप से सेवन कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी एवं झारखण्ड भा0 ज0 पा0 प्रदेश के वरीय नेता शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी समाज के धरोहर व वरीय साहित्यकार अरबिंद विद्रोही जी ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि – सत्तुवान भोजपुरी संस्कृति की काल बोधक पर्व है,हिन्दू पतरा में सौर मास के हिसाब से सूरज जब कर्क रेखा से दक्षिण की जाते है तभी ये महान सत्तुवान पर्व मनाया जाता है। भोजपुरिया समाज आज के दिन नदी में स्नान,पूजा के बाद जौ के सत्तू,कच्चा आम के टिकोरा,गुड़ गरीब असहाय को दान,ईस्ट देवता,ब्रह्म बाबा आदि को चढ़ा कर प्रसाद के रूप में नया अन्न को ग्रहण किया जाता है।यह सत्तुवान पर्व संस्कृति के सचेतना,मानव जीवन मे उल्लास एवं सामाजिक सदभाव व प्रेम प्रदान करता है।
इस सत्तुवानी पर्व में भोजपुरी समाज के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, यमुना तिवारी हर्षित,मसूद खान,उदय प्रताप हयात, शशि भूषण मिश्रा,कौशलेश कुमार,राजेश पांडेय, सुशील कुमार शर्मा,राजेश भोजपुरिया,डॉ0 अजय किशोर चौबे,जगदीश मिश्रा,विजय किशोर चौबे,बलविंदर सिंह,अनिल गिरि, सुनील दुबे,जितेश तिवारी,बिमल जी,पी0 सी0 पांडेय,श्याम सुंदर पांडेय,संजय प्रसाद,पप्पू कुमार सिंह,विवेक सिंह बबुवान,अरुण दुबे इत्यादि भारी संख्या में भोजपुरी भाषी उपस्थित थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

04:26